महिला तस्कर से 16 किलो गांजा जब्त, रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायपुर। मुख्यमंत्री के “नशामुक्त छत्तीसगढ़” विजन के तहत पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर टिकरापारा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रावणभाठा मैदान (भाठागांव बस स्टैण्ड) के पास घेराबंदी कर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी एक अंतर्राज्यीय महिला तस्कर पूजा देवी सोनकर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान आरोपिया के पास से 16.434 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 8,21,700 रुपये आंकी गई है। पूछताछ में सामने आया कि वह इस खेप को उड़ीसा से लाकर उत्तर प्रदेश में खपाने की फिराक में थी।
इस पूरी कार्रवाई को अति. पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा एवं सहा. पुलिस आयुक्त श्री नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई और उप निरीक्षक बालेश्वर लहरे सहित टिकरापारा स्टाफ ने अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त श्री संदीप कुमार पटेल ने साफ किया है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ यह निर्णायक जंग आगे भी जारी रहेगी।
रिपोर्ट मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- नशे के खिलाफ शहडोल में नुक्कड़ नाटकों की धूम: कलाकारों ने दिया ‘तम्बाकू मुक्त समाज’ का संदेश
- गोटेगांव में मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की बैठक संपन्न
- *कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंधे कत्ल का पर्दाफाश, बुजुर्ग की हत्या और लूट के दो आरोपी गिरफ्तार*
- *छिन्दवाड़ा पुलिस का कॉम्बिंग आपरेशन,एक ही रात्रि में किया 120 वारंटियो को गिरफ्तार**
- चोरी के मामले में नरहरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार कर शत-प्रतिशत जेवरात बरामद
- महिला तस्कर से 16 किलो गांजा जब्त, रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- धमतरी पुलिस की अनूठी पहल: ‘Sunday On Cycle’ रैली निकाल कर दिया सेहत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- *दक्षिणमुखी संकट मोचन दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, राठी परिवार के सेवा संकल्प को भाजपा जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने बताया ‘ईश्वरीय कृपा’*
