छत्तीसगढ़ की महासमुंद जिला पुलिस को अंतरराज्यीय नशा तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने उड़ीसा से उत्तर प्रदेश तक फैले करीब 4.5 करोड़ रुपये के गांजा तस्करी नेटवर्क के मुख्य सरगना विनय शर्मा उर्फ पंडित जी को उत्तर प्रदेश के शामली (झिंझाना) से गिरफ्तार कर लिया है। सफेदपोश माफिया विनय शर्मा आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में 10 से अधिक शराब ठेकों का मालिक है, और इसी व्यापार की आड़ में वह बड़े पैमाने पर अवैध शराब, भांग और गांजे का अंतरराज्यीय सिंडिकेट चला रहा था।
यह पूरी कार्रवाई महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के व्यापार को जड़ से खत्म करने के लिए चलाई जा रही ‘सोर्स से डेस्टिनेशन’ (एंड-टू-एंड) रणनीति के तहत की गई है। इस बड़ी कामयाबी को अंजाम देने और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में थाना बसना पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) महासमुंद की टीम ने मुख्य भूमिका निभाई।
केले की आड़ में हो रही थी तस्करी, व्हाट्सएप और गूगल डेटा से खुला राज
इस मामले की शुरुआत 17 अप्रैल 2026 को हुई थी, जब बसना पुलिस ने पलसापाली बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान एक आयशर ट्रक को पकड़ा था। पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में कच्चे केलों के नीचे 29 प्लास्टिक की बोरियों में 912.760 किलो गांजा छिपाया गया था, जिसकी कीमत लगभग 4.56 करोड़ रुपये है। तस्करी के लिए ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट्स का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस खेप को ओडिशा के कंधमाल से लोड कर उत्तर प्रदेश में मुख्य रिसीवर और फाइनेंसर विनय शर्मा के पास भेजा जा रहा था। मामले की वैज्ञानिक व तकनीकी विवेचना के दौरान जब पुलिस ने व्हाट्सएप चैट और गूगल डेटा का सूक्ष्म विश्लेषण किया, तब जाकर इस बड़े मास्टरमाइंड का चेहरा बेनकाब हुआ।
पूरा सिंडिकेट सलाखों के पीछे, आरोपी को लाया जा रहा महासमुंद
बसना पुलिस की एक विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश पहुंचकर शामली के कुलमाली निवासी 50 वर्षीय विनय शर्मा को दबोच लिया। स्थानीय कोर्ट से 04 दिनों का ट्रांजिट रिमांड मंजूर कराकर पुलिस टीम उसे महासमुंद ला रही है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य सभी किरदारों को पहले ही जेल भेज चुकी है, जिसमें वाहन चालक (झारखंड निवासी अब्दुल नईम), मुख्य बिचौलिया (राम कुमार सिंह उर्फ रामजी ठाकुर) और ओडिशा के मुख्य गांजा सप्लायर (रमाकांत बेहरा व बबलू नायक) शामिल हैं। वर्ष 2026 में महासमुंद पुलिस अब तक दर्ज 110 एनडीपीएस मामलों में से 65 में ‘एंड-टू-एंड’ कार्रवाई कर नशे के सौदागरों की कमर तोड़ चुकी है।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- सैनिकों को भेजीं 1,000 छत्तीसगढ़ी पारंपरिक राखियां, पुलिस-स्वास्थ्यकर्मियों को बांधा रक्षासूत्र
- गड्ढों में बैठकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, NH-130C की बदहाली पर फूटा आक्रोश
- पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव! गरियाबंद के 29 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, नई जगह संभालेंगे मोर्चा, देखे पूरी लिस्ट
- प्रधानमंत्री श्री मोदी के खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय में किया गया
- महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP मुखर: उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन
- शासकीय स्कूलों में शिक्षा का गिरता स्तर, निजी स्कूलों की ओर बढ़ता रुझान सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं पर उठ रहे सवाल, अभिभावकों का निजी स्कूलों की ओर बढ़ रहा रुझान
- आखिर नापतोल विभाग को कब याद आएगी रक्षाबंधन?
- वीडियोग्राफर गाली-गलौज, धमकी और दबाव
