महासमुंद की होनहार बेटी कृतिका बाफना ने बढ़ाया मान, नौकरी के साथ तैयारी कर हासिल किया IIM लखनऊ में प्रवेश
महासमुंद के जैन समाज की गौरव कु. कृतिका बाफना ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा और कठिन परिश्रम से एक बड़ी सफलता हासिल की है। एनआईटी सूरत (SVNIT) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद, कृतिका ने अपनी नौकरी की जिम्मेदारियों को निभाते हुए देश की सबसे कठिन प्रबंधन परीक्षाओं में से एक को उत्तीर्ण किया है। अब उनका चयन देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान, आईआईएम लखनऊ (IIM Lucknow) के लिए हुआ है।
श्री गौतम चंद जी व श्रीमती सुशीला देवी बाफना की सुपौत्री तथा श्री अजय जी व श्रीमती सरल जी बाफना की सुपुत्री कृतिका की यह उपलब्धि समाज के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने यह साबित कर दिखाया है कि यदि मन में दृढ़ संकल्प और हौसला हो, तो कार्यक्षेत्र की व्यस्तताओं के बीच भी बड़े से बड़े मुकाम को हासिल किया जा सकता है। कृतिका की इस शानदार और स्वर्णिम सफलता पर सकल जैन श्री संघ, महासमुन्द सहित पूरे क्षेत्र ने उनके माता-पिता, दादा-दादी और संपूर्ण बाफना परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
Trending
- बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
- मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
- सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस
- सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
- जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 123 आवेदकों की समस्यायें
- राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
- जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
