Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 08 26 at 13.32.03

पुलिस लाइन में रक्षाबंधन की भावपूर्ण पहल, जवानों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 12.29.05

बंदरों के आतंक से राहगीर परेशान, सड़क पर बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा राहगीरों को देखकर दौड़ते हैं बंदर, अचानक ब्रेक लगाने से हादसे की आशंका; वन प्रशासन की उदासीनता पर उठ रहे सवाल

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 12.24.13

मानवता की मिसाल: समाजसेवी प्रकाश बागरी ने दान किया डेड बॉडी फ्रीजर

August 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पुलिस लाइन में रक्षाबंधन की भावपूर्ण पहल, जवानों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
  • बंदरों के आतंक से राहगीर परेशान, सड़क पर बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा राहगीरों को देखकर दौड़ते हैं बंदर, अचानक ब्रेक लगाने से हादसे की आशंका; वन प्रशासन की उदासीनता पर उठ रहे सवाल
  • मानवता की मिसाल: समाजसेवी प्रकाश बागरी ने दान किया डेड बॉडी फ्रीजर
  • छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,300 किलो गांजा और पिस्टल जब्त,सात आरोपी गिरफ्तार
  • खजराना पुलिस ने,बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोर 5 बाइक सहित गिरफ्तार
  • खजराना पुलिस ने,बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोर 5 बाइक सहित गिरफ्तार 
  • ⁠12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक मैनेजरों के साथ बैठक में लिया गया सुलह का संकल्प
  • 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक मैनेजरों के साथ बैठक में लिया गया सुलह का संकल्प
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - महामहिम राज्यपाल रामेन डेका ने की शिरकत,कुबेर राठी बोले-बजरंगबली की सेवा ही जीवन का परम लक्ष्य
क्षेत्रीय खबर

महामहिम राज्यपाल रामेन डेका ने की शिरकत,कुबेर राठी बोले-बजरंगबली की सेवा ही जीवन का परम लक्ष्य

PolicewalaBy PolicewalaApril 3, 2026No Comments32 Views
WhatsApp Image 2026 04 03 at 11.53.17

महामहिम राज्यपाल रामेन डेका ने की शिरकत,कुबेर राठी बोले-बजरंगबली की सेवा ही जीवन का परम लक्ष्य

 

रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, समाजसेवी कुबेर राठी ने नवाया शीश

 

महीनों की तैयारी और अटूट श्रद्धा का परिणाम, राज्यपाल ने कुबेर राठी के सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से की प्रशंसा

 

कुबेर राठी के संकल्प से गुलजार हुआ सर्व धर्म हनुमान मंदिर, हनुमान जन्मोत्सव पर रही उत्सव जैसी रौनक

 

राज्यपाल और वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ जन्मोत्सव, कुबेर राठी ने प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

 

‘जय बजरंगबली’ के उद्घोष से गूँजा स्टेशन परिसर,समाजसेवी कुबेर राठी ने दी हनुमान जन्मोत्सव की सौगात

 

महामहिम राज्यपाल ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर हनुमान जन्मोत्सव में की शिरकत, कुबेर राठी के सेवा कार्यों को सराहा

 

रायपुर । राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन परिसर स्थित ‘सर्व धर्म हनुमान मंदिर’ में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व अभूतपूर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस गरिमामयी समारोह में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रामेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन की भव्यता और समाजसेवी कुबेर राठी के सेवा संकल्प की राज्यपाल ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।WhatsApp Image 2026 04 03 at 11.53.48

 

भक्ति और सामाजिक समरसता का संगम

 

भगवान बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए राज्यपाल रामेन डेका ने कहा कि ईश्वर ऐसे पुण्य कार्यों के लिए अपने विशेष भक्तों को चुनता है। उन्होंने कुबेर राठी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि समाज में एकता और समरसता का संदेश भी दे रहा है।

 

हनुमान जन्मोत्सव पर किरण सिंह देव ने दी प्रदेश को शुभकामनाएं

 

हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ‘सर्व धर्म हनुमान मंदिर’ पहुंचकर बजरंगबली की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस मंदिर में प्रभु का प्राकट्योत्सव प्रतिवर्ष बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने मंदिर की महिमा का उल्लेख करते हुए बताया कि यहाँ हजारों श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ उमड़ते हैं और सामूहिक भोग-प्रसाद ग्रहण कर भक्ति व सामाजिक समरसता का परिचय देते हैं।

 

सेवा ही जीवन का परम लक्ष्य: कुबेर राठी

 

समिति के संस्थापक और प्रसिद्ध समाजसेवी कुबेर राठी ने इस अवसर पर भगवान बजरंगबली जी की भव्य आरती की और प्रदेशवासियों की खुशहाली और आरोग्य की कामना की। उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि बजरंगबली की सेवा ही मेरे जीवन का एकमात्र लक्ष्य है। आज महीनों की तैयारी और सेवादारों का समर्पण सफल हुआ। यह सब प्रभु की कृपा से ही संभव है कि हम हजारों भक्तों की सेवा कर पा रहे हैं।WhatsApp Image 2026 04 03 at 11.53.48 1

 

विशाल महाभंडारा: 15 हजार श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

 

जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में सेवा का महाकुंभ देखने को मिला। सुबह से शुरू हुए विशाल महाभंडारे में लगभग 10,000 से 15,000 श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बेहद अनुशासित तरीके से प्रसाद ग्रहण किया। ‘जय बजरंगबली’ और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से पूरा स्टेशन परिसर भक्तिमय हो गया।

 

महाआरती और आतिशबाजी से भक्तिमय हुआ आकाश

 

हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन एवं शुभ अवसर पर मंदिर प्रांगण का दृश्य अत्यंत मनोहारी और अलौकिक रहा, जहाँ रात्रि की बेला में विधिवत् ‘महाआरती’ का आयोजन किया गया। गंगा आरती की तर्ज पर संपन्न हुई इस भव्य महाआरती ने संपूर्ण वातावरण को अटूट श्रद्धा और भक्ति के रस में सराबोर कर दिया। भक्ति के इस चरमोत्कर्ष के उपरांत, अत्याधुनिक लेजर शो की झिलमिलाती रोशनी और आकाश में की गई भव्य आतिशबाजी ने उत्सव की रौनक में चार चांद लगा दिए, जिसे देख उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे।

 

दिग्गज नेताओं की उपस्थिति

 

इस पावन अवसर पर प्रदेश की कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,राज्यसभा सांसद

लक्ष्मी वर्मा, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ,ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू,दक्षिण विधायक सुनील सोनी,भाजपा प्रवक्ता राजकुमार राठी,महिला एवं बाल विकास आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा,अल्प संख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आभा सिंह , अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत , पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा,चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष संदीप थौरानी,वरिष्ठ नेता श्रीचंद सुंदरानी,अंकित राठी,सर्व धर्म हनुमान मंदिर सेवा समिति संयोजक कमलेश तिवारी,महासचिव महेंद्र सिंघानिया, सर्व धर्म हनुमान मंदिर सेवा समिति सदस्यगण , कार्यकर्ता सहित श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 26 at 13.32.03

पुलिस लाइन में रक्षाबंधन की भावपूर्ण पहल, जवानों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 12.29.05

बंदरों के आतंक से राहगीर परेशान, सड़क पर बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा राहगीरों को देखकर दौड़ते हैं बंदर, अचानक ब्रेक लगाने से हादसे की आशंका; वन प्रशासन की उदासीनता पर उठ रहे सवाल

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 12.24.13

मानवता की मिसाल: समाजसेवी प्रकाश बागरी ने दान किया डेड बॉडी फ्रीजर

August 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,272
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026849
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026778
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026621
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 08 26 at 13.32.03 क्षेत्रीय खबर

पुलिस लाइन में रक्षाबंधन की भावपूर्ण पहल, जवानों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

By PolicewalaAugust 26, 202615

ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने पुलिस जवानों को बांधी राखी, साइबर अपराध से सतर्क रहने का…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 08 26 at 12.29.05

बंदरों के आतंक से राहगीर परेशान, सड़क पर बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा राहगीरों को देखकर दौड़ते हैं बंदर, अचानक ब्रेक लगाने से हादसे की आशंका; वन प्रशासन की उदासीनता पर उठ रहे सवाल

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 12.24.13

मानवता की मिसाल: समाजसेवी प्रकाश बागरी ने दान किया डेड बॉडी फ्रीजर

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 11.04.53

छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,300 किलो गांजा और पिस्टल जब्त,सात आरोपी गिरफ्तार

August 26, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 08 26 at 13.32.03

पुलिस लाइन में रक्षाबंधन की भावपूर्ण पहल, जवानों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 12.29.05

बंदरों के आतंक से राहगीर परेशान, सड़क पर बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा राहगीरों को देखकर दौड़ते हैं बंदर, अचानक ब्रेक लगाने से हादसे की आशंका; वन प्रशासन की उदासीनता पर उठ रहे सवाल

August 26, 2026
Visitors
1844973
This Month : 57441
This Year : 416888
Total Users : 1419209
Views Today : 5630
Total views : 5991491
Who's Online : 47
Server Time : 2026-08-26
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.