रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के कथित अवैध सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों के समन्वय से ओमान से भारत प्रत्यर्पित करा लिया है। CBI की विशेष टीम उसे ओमान से लेकर भारत पहुंची।

सौरभ चंद्राकर महादेव ऐप मामले में जांच एजेंसियों के लिए लंबे समय से वांछित था। अब भारत वापसी के बाद उससे पूछताछ में ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव।
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़।

Leave A Reply

Exit mobile version