दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है सरकार का संकल्प: श्याम बिहारी जायसवाल
एमसीबी,मनेंद्रगढ़, 24 जून 2026/
छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ (जिला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी) के भवन निर्माण के लिए 868.35 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस राशि में मनेंद्रगढ़ में नर्सिंग की बुनियादी पाठ्यक्रम से लेकर लोक स्वास्थ्य एकीकरण के तहत भवन मद शामिल है।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि “नर्सिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इस महाविद्यालय के भवन निर्माण से मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के स्थानीय युवाओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा घर के पास ही मिल सकेगी। इससे न केवल अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित की जाए।” उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
संवाददाता – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
Trending
- छिंदवाड़ा :साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु दिवसीय “सेफ क्लिक” अभियान का शुभारंभ
- मनेन्द्रगढ़ नर्सिंग महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु ₹868.35 लाख की मिली स्वीकृति
- रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस और VLCC के साझा प्रयास से निखरा महिलाओं का व्यक्तित्व, दो दिवसीय ‘बी योर ओन स्टाइल’ कार्यशाला संपन्न
- कलेक्टर श्री उइके ने जल जीवन मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश
- *पैरों में टैग, शरीर पर GPS डिवाइस लगाए गिद्ध ने बढ़ाया कौतूहल, वन विभाग ने बताया संरक्षण अभियान का हिस्सा*
- छिंदवाड़ा :सड़क पर दो गुटों में मारपीट,15 मिनट तक चला हंगामा;एक युवक घायल
- *आज पूर्णाहुति के साथ होगा श्री राधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन, दोपहर 3 बजे से विशाल भंडारा*
- *थाना विजयराघवगढ़ की अवैध रेत के विरुद्ध कार्यवाही*

