बिजली और सड़क मार्ग 4 घंटे तक बाधित, राहगीरों और ग्रामीणों को हुई परेशानी
कटनी/स्लीमनाबाद। स्लीमनाबाद क्षेत्र के ग्राम मटवारा में एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। हादसे के बाद बस को बाहर निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद से करीब 4 घंटे तक प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
बस के खेत में फंसने के कारण क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा। वहीं, बिजली लाइन प्रभावित होने से लगभग 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति और सड़क मार्ग बाधित रहा, जिससे ग्रामीणों एवं राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बस को बाहर निकालने के लिए किए गए प्रयासों के बावजूद सफलता नही।बस खाली थी इसलिए किसी भी प्रकार कि कोई जनहानि नहीं हुई।

रिपोर्ट: नवीन पांडे, पुलिस वाला न्यूज़

Comments are closed.

Exit mobile version