Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.53.37

दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 16.46.52

होटल-बार संचालकों की बैठक लेकर DCP ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 15.32.17

नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान, मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया पार्थिव शरीर

September 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश
  • होटल-बार संचालकों की बैठक लेकर DCP ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
  • नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान, मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया पार्थिव शरीर
  • ढीमरखेड़ा के दशरमन में 40 लाख की सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल: सचिव-सरपंच पति ने दिया संरक्षण, SDM की कार्रवाई से मचा हड़कंप
  • विश्वकर्मा पूजा पर हनुमंत प्रसादी वितरण समिति ने लगाया महाभंडारा
  • कमिश्नर श्री शैलेंद्र सिंह और कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने पीएम श्री शासकीय हाईस्कूल पाला का निरीक्षण कर छात्रों से किया संवाद
  • उच्च न्यायालय पहुंचा नीमच खेल मैदान विवाद
  • सैफी स्कूल छत्रीबाग में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - देश - मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल..स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, फिर खेत में दौड़ा- दौड़ाकर युवक की निर्मम ह#त्या
देश

मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल..स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, फिर खेत में दौड़ा- दौड़ाकर युवक की निर्मम ह#त्या

PolicewalaBy PolicewalaJuly 13, 2026No Comments32 Views
WhatsApp Image 2026 07 13 at 13.26.18

बिलासपुर /रतनपुर,,,,,

 

बिलासपुर /रतनपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में शनिवार रात मछली चोरी को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने ऐसा खूनी मोड़ ले लिया कि एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कर्रा निवासी तीरिथ यादव और श्याम सिंह खुंटाघाट बांध के पास चौकीदारी का कार्य करते थे। शनिवार रात करीब 9 बजे दोनों अपनी हीरो मोटरसाइकिल सीजी 10 ईएफ 7425 से कर्रा से खूंटाघाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नवागांव के पास सफेद रंग की स्कॉर्पियो सीजी 12 आर 1197 में सवार गोलू धीवर, अनीश धीवर समेत करीब आधा दर्जन लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने पहले जानबूझकर बाइक को साइड से टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शी श्याम सिंह के मुताबिक, बाइक से गिरते ही हमलावरों ने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए तीरिथ यादव खेत की ओर भागा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और दौड़ाकर उसे बेरहमी से पीटा। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं श्याम सिंह किसी तरह हमलावरों के चंगुल से बचकर अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों के अनुसार इस हत्याकांड की जड़ कुछ दिन पहले हुई मछली चोरी की घटना है। बताया जा रहा है कि तीरिथ यादव ने कथित रूप से गोलू धीवर को मछली चोरी करते हुए पकड़ लिया था और उसका वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था। इस बात से नाराज होकर गोलू ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया था।

WhatsApp Image 2026 07 13 at 13.26.17

इस मामले की शिकायत रतनपुर थाने में भी की गई थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। बताया जाता है कि मोबाइल बनवाने के लिए गोलू ने एक हजार रुपये भी दिए थे, लेकिन इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव और तनाव खत्म नहीं हुआ। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए सुनियोजित तरीके से घात लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा की रिपोर्ट

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Bilaspur Crime Bilaspur Latest News Bilaspur Murder Case Bilaspur News Breaking News CG Crime News Chhattisgarh Breaking News Chhattisgarh Crime News Chhattisgarh News Crime Update Fish Theft Dispute Fish Theft Murder Hindi News India News Latest News Murder Case Hindi Murder News News Update Police Investigation Ratanpur Murder Ratanpur News Ratanpur Police Scorpio Accident Scorpio Attack Viral News
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.53.37

दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 16.46.52

होटल-बार संचालकों की बैठक लेकर DCP ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 15.32.17

नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान, मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया पार्थिव शरीर

September 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,281
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026885
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026785
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026742
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.53.37 देश

दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

By PolicewalaSeptember 18, 202619

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगारमूलक कार्यों को गति देने, पीएम ग्राम सड़क योजना में गुणवत्ता…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 18 at 16.46.52

होटल-बार संचालकों की बैठक लेकर DCP ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 15.32.17

नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान, मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया पार्थिव शरीर

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 15.23.38

ढीमरखेड़ा के दशरमन में 40 लाख की सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल: सचिव-सरपंच पति ने दिया संरक्षण, SDM की कार्रवाई से मचा हड़कंप

September 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.53.37

दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 16.46.52

होटल-बार संचालकों की बैठक लेकर DCP ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

September 18, 2026
Visitors
1891347
This Month : 36722
This Year : 463264
Total Users : 1465584
Views Today : 3485
Total views : 6112023
Who's Online : 17
Server Time : 2026-09-18
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.