भाई बना फरियादी… जांच में खुद ही निकला हत्या का आरोपी!
24 घंटे में खुला अंधे कत्ल का राज
मंदसौर। नई आबादी थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार मकान बेचकर मिलने वाली रकम को लेकर चल रहे विवाद में ईसमाइल उर्फ भूरा की हत्या की गई।
पहले सिर पर डंडे से वार… फिर गला घोंटकर हत्या!
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने ईसमाइल के सिर पर डंडे से वार किया और फिर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद मृतक की लाश ठिकाने लगाने ले जाते आरोपी!
हत्या के बाद शव को खिलचीपुरा-नालछा माता मंदिर रोड के पास सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया।
👀 ‘फरियादी’ बनकर थाने पहुंचा भाई, लेकिन जांच में खुल गई पोल!
15 सितंबर को मृतक के भाई मोहम्मद ईशाक ने पुलिस को ईसमाइल के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और पूछताछ के आधार पर पुलिस कथित साजिश तक पहुंची।
दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद ईशाक और मृतक की पत्नी मुस्कान शामिल हैं, जबकि शाकिर फरार बताया गया है।
नई आबादी पुलिस ने हत्या सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना जारी रखी है।
रिपोर्टर जितेन्द्र सिंह प्रितेश फरक्या







