Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 05 09 at 17.06.32

जबलपुर के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत जैन ने दी विश्वस्तरीय कैंसर उपचार को नई दिशा..

May 9, 2026
WhatsApp Image 2026 05 09 at 17.01.08

अनूपपुर में अवैध खनन का बड़ा आरोप, संभागायुक्त से उच्च स्तरीय जांच की मांग

May 9, 2026
WhatsApp Image 2026 05 09 at 16.26.34

कलेक्टर ने सभी विभागों के प्रमुखों सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों को समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए

May 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • जबलपुर के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत जैन ने दी विश्वस्तरीय कैंसर उपचार को नई दिशा..
  • अनूपपुर में अवैध खनन का बड़ा आरोप, संभागायुक्त से उच्च स्तरीय जांच की मांग
  • कलेक्टर ने सभी विभागों के प्रमुखों सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों को समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए
  • सोमनी सोसाइटी में किसानों को मिल रही बेहतर सुविधा, चना-तुअर-सरसों खरीदी में बना भरोसे का केंद्र
  • रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’: रेलवे स्टेशन के बाहर 18 किलो गांजे के साथ ओडिशा के तीन तस्कर गिरफ्तार
  • विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के जन्मदिवस पर भक्तिमय हुआ बसना: अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का भव्य आगाज
  • कोटमा तिराहे पर ‘मजहर का गैस कांड’: घरेलू सिलेंडर से काटी जा रहीं कंडम बसें, हादसे को खुला न्योता
  • डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर -  भौगोलिक स्थिति के आधार पर तहसील व ग्रामों का किया जाए परिसीमन
क्षेत्रीय खबर

 भौगोलिक स्थिति के आधार पर तहसील व ग्रामों का किया जाए परिसीमन

PolicewalaBy PolicewalaMay 9, 2026No Comments46 Views
WhatsApp Image 2026 05 09 at 08.21.56

 भौगोलिक स्थिति के आधार पर तहसील व ग्रामों का किया जाए परिसीमन💥

 

मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग अध्यक्ष श्री एस.एन.मिश्रा

 

मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग की बैठक आयोजित

 

कटनी (08 मई) – प्रशासनिक पुर्नगठन का उद्देश्‍य जनोन्‍मुखी सुलभ प्रशासन हो।जिले की नई तहसील या ग्राम पंचायत बनाते समय उसकी सीमा में जिले में शामिल करने से पहले उस स्‍थान की भौगोलिक स्थिति,जनसंख्‍या,अधोसंरचना ढाचा,मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्‍यान रखा जाए। इस आशय के निर्देश आयोग के अध्‍यक्ष श्री एस.एन.मिश्रा ने कटनी के जिला पंचायत सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग की बैठक में दिए।

 

बैठक में मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के सचिव श्री अक्षय कुमार सिंह तथा सदस्‍य श्री मुकेश शुक्‍ला,कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी,पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा,मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार,,अपर कलेक्‍टर  श्री नीलांबर मिश्रा, सहायक कलेक्टर श्री श्लोक वाइकर ,संयुक्‍त कलेक्‍टर  श्री जितेन्द्र पटेल एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

 

बैठक में आयोग के अध्‍यक्ष ने कहा कि प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन और युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य प्रशासकीय कार्यों की दक्षता को बढ़ाना और सुलभ प्रशासन उपलब्ध कराना है। श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रशासनिक इकाई के पुनर्गठन के पहले जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से चर्चा कर उनकी राय लेकर आपस में समन्‍वय स्‍थापित करके राजस्‍व सीमाओं के पुनर्गठन का प्रस्‍ताव कलेक्‍टर को प्रेषित करें। कलेक्‍टर प्राप्‍त प्रस्‍तावों पर विचार करके अपने सुझाव एवं निर्णय से आयोग को अवगत करायेगें। उन्‍होंने कहा कि पुनर्गठन के पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं सभी अधिकारियों से अलग- अलग चर्चा की जाए। चर्चा के दौरान बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा का भी विशेष ध्‍यान रखा जाए।

 

जनपद एवं तहसील की सीमाओं के परिसीमन को और अधिक जनोन्‍मुखी बनाया जाएगा। इसके आधार पर ज्‍यादा से ज्‍यादा जनता को सुविधा दिलाई जा सके। उन्‍होंने बताया कि नवीन प्रशासनिक इकाई के लिए मार्गदर्शी सिद्धांत बनाये गये है। नये परिसीमन में यह आवश्‍यक रूप से देखा जायेगा कि जनसंख्‍या का संतुलन हो। परिसीमन में जनसंख्‍या,औद्यौगिक क्षेत्र एवं भौगोलिक दूरी अनिवार्य रूप से ध्‍यान रखा जायेगा। इसके साथ ही प्रस्‍तावित इकाईयों को सुविधा की दृष्टि से पुनर्गठन के संबंध में विस्‍तार से निर्देश दिए गए। उन्‍होंने प्रश्‍ना‍वली को पब्लिक डोमेन में लाकर उसके जबाव तैयार कर सुझाव लिये जायेगें। जिसकी समीक्षा राजस्‍व स्‍तर पर की जायेगी। यदि भौगोलिक गठन चाहते है तो बताना पडेगा कि तहसील एवं गांव किस जिले के करीब है। नये प्रशासनिक इकाई गठन में यह सभी बातें शामिल की जायेगी।

 

आयोग के अध्यक्ष श्री मिश्रा ने आयोग के कार्यक्षेत्र के बारे में विस्‍तार से जानकारी देते हुए बताया कि भौगोलिक परिस्थितियों एवं जन अपेक्षाओं के आधार पर और अधिक जनोन्‍मुखी एवं सुलभ प्रशासन उपलब्‍ध कराने के उद्देश्‍य से वर्तमान संरचना,युक्तियुक्‍तकरण,नवीन प्रशासनिक इकाईयों के गठन हेतु मार्गदर्शी सिद्धांतो सहित जिलों का भ्रमण कर सुझाव प्राप्‍त करना एवं इकाईयों की दक्षता बढाने हेतु अनुशंसा करना है।

 

बैठक में सचिव श्री अक्षय कुमार सिंह ने लोक कल्‍याणकारी राज्‍य की कल्‍पना को ध्‍यान में रखते हुए मध्‍यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के कार्य करने की पद्धति का निर्धारण के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी।

 

बैठक में आयोग के सदस्‍य श्री मुकेश शुक्‍ला द्वारा पोर्टल की प्रश्‍नावली को भरे जाने,प्रशासकीय प्रश्‍नावली पदों की स्थिति एवं आवश्‍यकता,भौगोलिक कारक,प्राकृतिक सीमाएं, आवागमन क्षेत्रफल, अंधोसंरचनात्‍मक बुनियादी सुविधाएं, प्रशासनिक अमला एवं दक्षता, आर्थिक गतिविधियां, संसाधनों की उपलब्‍धता, जनसंख्‍या का आकार और घनत्‍व, सामाजिक संरचना, सांस्‍कृतिक और सामाजिक कारक, सुरक्षा एवं विधि व्‍यवस्‍था के संबंध में विस्‍तार से जानकारी दी।

 

बैठक में  बताया गया कि आयोग के पोर्टल www.mpaurc.mp.gov.in के माध्यम से प्रशासकीय इकाइयों के पुनर्गठन के लिए सुझाव प्रस्तुत किए जा सकते हैं।  पोर्टल के माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से प्राप्त सुझावों पर जिला कलेक्टर विचार कर अपनी अनुशंसा सहित आयोग को भेजेंगे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ, निगमायुक्त और पुलिस अधीक्षक और एसडीएम कटनी, उपसंचालक पशुपालन, सीएमएचओ ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

 

बैठक में कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने कहा कि आयोग द्वारा दिए गए निर्देशानुसार सभी आवश्‍यक कार्यवाही पूर्ण कर आयोग की मंशानुरूप प्रस्‍ताव भिजवाये जाने की कार्यवाही यथाशीघ्र की जायेगी।

 

इसके पहले सचिव श्री अक्षय सिंह की अध्यक्षता में कटनी तहसील कार्यालय में भी तहसील स्तरीय बैठक में सारगर्भित चर्चा हुई और कई महती सुझाव प्राप्त हुये।

 

✍️ पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 05 09 at 17.06.32

जबलपुर के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत जैन ने दी विश्वस्तरीय कैंसर उपचार को नई दिशा..

May 9, 2026
WhatsApp Image 2026 05 09 at 17.01.08

अनूपपुर में अवैध खनन का बड़ा आरोप, संभागायुक्त से उच्च स्तरीय जांच की मांग

May 9, 2026
WhatsApp Image 2026 05 09 at 16.26.34

कलेक्टर ने सभी विभागों के प्रमुखों सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों को समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए

May 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026716
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026537
WhatsApp Image 2026 03 17 at 20.51.11

आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

March 17, 2026534
d1799893 a25a 431c 82b8 324a55b9c762

डिजिटल टॉर्चर ने ली मासूम की जान: जयसिंहनगर पुलिस ने ‘सुसाइड किलर’ को दबोचा

March 25, 2026507
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 05 09 at 17.06.32 क्षेत्रीय खबर

जबलपुर के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत जैन ने दी विश्वस्तरीय कैंसर उपचार को नई दिशा..

By PolicewalaMay 9, 20262

जबलपुर के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत जैन ने दी विश्वस्तरीय कैंसर उपचार को नई दिशा..…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 05 09 at 17.01.08

अनूपपुर में अवैध खनन का बड़ा आरोप, संभागायुक्त से उच्च स्तरीय जांच की मांग

May 9, 2026
WhatsApp Image 2026 05 09 at 16.26.34

कलेक्टर ने सभी विभागों के प्रमुखों सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों को समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए

May 9, 2026
WhatsApp Image 2026 05 09 at 16.18.13

सोमनी सोसाइटी में किसानों को मिल रही बेहतर सुविधा, चना-तुअर-सरसों खरीदी में बना भरोसे का केंद्र

May 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 05 09 at 17.06.32

जबलपुर के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत जैन ने दी विश्वस्तरीय कैंसर उपचार को नई दिशा..

May 9, 2026
WhatsApp Image 2026 05 09 at 17.01.08

अनूपपुर में अवैध खनन का बड़ा आरोप, संभागायुक्त से उच्च स्तरीय जांच की मांग

May 9, 2026
Visitors
1625580
This Month : 18354
This Year : 197497
Total Users : 1199817
Views Today : 2181
Total views : 5537204
Who's Online : 18
Server Time : 2026-05-09
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.