कटनी/ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान से प्रदेश के साथ जिले में भी राजनीतिक विवाद गहरा गया है। जिला कांग्रेस ने भाजपा नेता की टिप्पणी को’अपमानजनक’ करार देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कटनी के संयुक्त तत्वावधान में कोतवाली थाना तिराहे में कांग्रेस जनो ने एक जुट होकर मोहन सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका औऱ विवादित बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।
जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर अपनी अमर्यादित टिप्पणी से पूरे देश की संस्कृति को कलंकित किया है। उनका यह बयान भाजपा की गंदी मानसिकता का प्रमाण है

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कैलाश विजयवर्गीय ने पवित्र भाई-बहन के रिश्ते का अपमान करने के लिए नवरात्रि – जो कि देवी मां की पूजा के लिए समर्पित त्योहार है – को चुना। उनकी भाषा तो सभी जानते हैं। उन्होंने महिलाओं का बार-बार अपमान किया है – कभी उनके कपड़ों को लेकर, कभी उनकी शिक्षा को लेकर, तो कभी उनकी बोली को लेकर। भाजपा और उनके नेताओ की बहनों और बेटियों के प्रति उनकी यही मानसिकता है।
इस दौरान मौजूद कांग्रेस जनो ने कहा कैलाश विजयवर्गीय जैसे नेता इस पवित्र रिश्ते पर कीचड़ उछाल रहे हैं। यह सिर्फ कांग्रेस पर हमला नहीं है, बल्कि देश के हर भाई-बहन के सम्मान को चुनौती देने का एक शर्मनाक प्रयास है।कांग्रेस कभी बर्दाश्त नही करेंगी।
इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर
महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा,मोसफ अहमद
राजा जगवानी,प्रेम बत्रा
आफताब अहमद, चोखे भाईजान,अजय जैसवानी,
श्याम पाहुजा,नारायण निषाद,अजय गोटिया सहित बडी संख्या में कांग्रेस जनो की मौजूदगी रही।
🖋️ पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट
![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-240x300.jpeg)






