भूमि पूजन संपन्न, स्मारिका का हुआ विमोचन, 26 प्रतिभाशाली बेटियों को सरस्वती देवी सम्मान से किया जाएगा सम्मानित सकल ब्राह्मण महासमिति के संभागीय अध्यक्ष मनोनीत होंगे। =======================
शिवपुरी —सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर के तत्वाधान में ब्राह्मण समाज के सभी उपवर्गीय विवाह योग्य युवक -युवती परिचय सम्मेलन आज 13 सितंबर रविवार को तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर शिवपुरी में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के भूमि पूजन समारोह के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर श्री नारायण दास महाराज बान गंगा वाले महंत कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री पुरुषोत्तम दास महाराज एवं विशिष्ट अतिथि श्री बजरंग दास महाराज ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर ध्वजा रोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । तथा प्रांतीय उपाध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा ने कमेटी के सदस्यों को दायित्व सौंपे जिसकी तैयारी समिति द्वारा पूर्ण कर ली गई है। इस अवसर पर विवाह योग्य 334 युवक युवतियों का परिचय मंच से कराया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज एवं मुख्य वक्ता के रूप में जगतगुरु बालक देवाचार्य महाराज तथा विशिष्ट स्थिति के तौर पर सनाढ्य ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष किशन मुद्गल मंचासीन रहेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता महा समिति के अध्यक्ष संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज करेंगे।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के कार्यवाहक अध्यक्ष कुंज बिहारी पाराशर एवं संयोजक , हरगोविंद शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य योग्य रिश्तों को एक ही मंच पर लाना है ताकि समय और धन दोनों की बचत और सही जीवनसाथी का चयन हो सके। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में परिवार व समाज का नाम रोशन करने वाली 26 बेटियों को सरस्वती देवी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। संभागीय सम्मेलन में सकल ब्राह्मण महासमिति के संभागीय अध्यक्ष की मनोनीत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन एवं श्री परशुराम कल्याण बोर्ड का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। आयोजक समिति ने समाज बंधुओ से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। अपील करने वालों में देवेंद्र शर्मा मड़वासा, विशंभर दयाल दीक्षित, मोहन प्रसाद शर्मा रामजी लाल शर्मा राज शर्मा पत्रकार नरेंद्र गिर्राज सूरज अवस्थी विनोद उपरी पवन शर्मा पार्षद सत्यनारायण दीक्षित महावीर उपाध्याय अनिल कुमार शर्मा सुरेश शर्मा एन पी अवस्थी प्रमुख रूप से शामिल है।
इन प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगा सरस्वती देवी सम्मान—-
कुमारी भावना शर्मा सूबेदार, कुमारी अंशिका भारद्वाज शिक्षिका, कुमारी रितिका व्यास सूबेदार ,कुमारी दीपांशी दीक्षित शिक्षिका, कुमारी मोनिका शर्मा शिक्षिका, कुमारी नेहा समाधिया कोऑपरेटिव बैंक मैनेजर, सिद्धि प्राप्ति मुद्गल प्रांतीय भजन गायिका, कुमारी हीरा शर्मा निःशुल्क हनुमान चालीसा सेवा संगठन, कुमारी हर्षित पांडे नीट चयनित सहित 26 प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित किया जाएगा।
रिपोर्टर ध्रुव शर्मा शिवपुरी







