लोकेशन झांसी

80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, पुलिस की कार्रवाई से शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

टहरौली। तहसील टहरौली क्षेत्र के अशोकनगर स्थित कबूतरा डेरा में अवैध कच्ची शराब की बिक्री के खिलाफ टहरौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने दबिश देकर अवैध शराब बेचने के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुल 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली रक्षपाल सिंह ने कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार अंजू पत्नी निलेश, निवासी अशोकनगर के कब्जे से 20 लीटर, पिंकी पत्नी अखिलेश, निवासी टहरौली खास के कब्जे से 25 लीटर, अनीशा पत्नी चिंकू के पास से 20 लीटर तथा प्रतिज्ञा पत्नी रोविंद, निवासी अशोकनगर के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई होने से क्षेत्र में इस पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Exit mobile version