Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
7ed3dd78 0de0 4554 a588 26b153696a67

कलेक्टर की सख्ती: किसानों की शिकायत मिली तो सीधे होगी कार्रवाई

May 27, 2026
4720ae0d 184f 42c0 a032 51ca809ad1f3

छिंदवाड़ा पुलिस बल ने आगामी त्यौहार ईद उल जुहा (बकरीद) को दृष्टिगत रखते हुए निकाला फ्लैग मार्च

May 27, 2026
e05a7504 32bd 4ca7 a578 4b9d04fedf9b

चिरमिरी को मिली विकास की बड़ी सौगात: ₹5.09 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक ऑडिटोरियम

May 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • कलेक्टर की सख्ती: किसानों की शिकायत मिली तो सीधे होगी कार्रवाई
  • छिंदवाड़ा पुलिस बल ने आगामी त्यौहार ईद उल जुहा (बकरीद) को दृष्टिगत रखते हुए निकाला फ्लैग मार्च
  • चिरमिरी को मिली विकास की बड़ी सौगात: ₹5.09 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक ऑडिटोरियम
  • भाजपा किसान मोर्चा सिवनी की काम काजी बैठक संपन्न
  • तुलसी कौशिक ने दी रूपनारायण सिन्हा को श्रद्धांजलि, जताया गहरा दुख
  • गरियाबंद भाजपा सोशल मीडिया की नई कार्यकारिणी घोषित, जिला एवं मंडल स्तर पर मिली नई जिम्मेदारियां
  • जिला सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर ने लाईवलीहुड कॉलेज का किया औचक निरीक्षण
  • हसदेव नदी में रेत माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - बेटी गरिमा लक्ष्मी एवं नाती के रूप में पधारे नारायण, कुबेर राठी ने दुल्हन की तरह सजाया घर
Policewala

बेटी गरिमा लक्ष्मी एवं नाती के रूप में पधारे नारायण, कुबेर राठी ने दुल्हन की तरह सजाया घर

PolicewalaBy PolicewalaMay 14, 2026No Comments1 Views
a25baab6 63f3 45b0 8b52 3f7635d80a90
aa8d0237 7f13 4dfc 88bc 19571709f4af

राठी निवास बना ‘अयोध्या’: ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ हुआ नन्हे ‘राम’ का अभिनंदन

पुष्प वर्षा और ढोल की थाप के बीच उतारी गई नजर; परिजनों ने कहा-सौभाग्य लेकर आया है बालक

रायपुर । त्रेतायुग में जब प्रभु श्री राम का अयोध्या आगमन हुआ था, तब पूरी नगरी दीपों से जगमगा उठी थी। कुछ वैसा ही दृश्य और भक्तिमय उल्लास आज राजधानी रायपुर के समाजसेवी एवं ‘श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति’ के संस्थापक श्री कुबेर राठी के निवास पर देखने को मिला। अवसर था उनके आंगन में नन्हे नाती के प्रथम आगमन का।

बीते 10 मई को कुबेर राठी की सुपुत्री गरिमा माहेश्वरी ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म देकर राठी और माहेश्वरी परिवार को धन्य किया। आज 12 मई को जब गरिमा अपने पति अंकित माहेश्वरी और नवजात शिशु के साथ पहली बार अपने पीहर (पिता के घर) पहुंचीं, तो वातावरण उत्सव में बदल गया।

एक पिता के लिए उसकी पुत्री लक्ष्मी का स्वरूप होती है और उस लक्ष्मी के बालक का आगमन किसी देव-आगमन से कम नहीं होता। कुबेर राठी जी ने इस अवसर को केवल एक पारिवारिक मिलन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक उत्सव बना दिया। उन्होंने पूरे घर को किसी दुल्हन की भांति सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों की सजावट ऐसी थी मानो अयोध्या में भगवान राम का स्वागत हो रहा हो।

जैसे ही बिटिया गरिमा और दामाद अंकित ने नन्हे बालक के साथ देहरी पर कदम रखा, आकाश आतिशबाजी से गूंज उठा। ढोल-नगाड़ों की थाप और पुष्प वर्षा के बीच बालक का अभिनंदन किया गया।

समाजसेवी कुबेर राठी ने अपनी धर्मपत्नी मंजू राठी के साथ मिलकर परंपरा अनुसार अपने नाती, पुत्री और दामाद की नजर उतारी और भावुक होकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस भावुक क्षण पर समाजसेवी कुबेर राठी की आंखें खुशी से सजल थीं। उन्होंने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे जीवन का अत्यंत शुभ और पुण्यशाली अवसर है। जिस प्रकार मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आगमन पर अयोध्या प्रफुल्लित थी, आज मेरे घर की किलकारियां मुझे उसी आनंद की अनुभूति करा रही हैं। यह बालक हमारे परिवार के लिए सौभाग्य का प्रतीक है।

इस पावन अवसर पर नवजात के मामा अंकित राठी का उत्साह और आनंद देखते ही बनता था। जैसे ही उन्होंने अपने भांजे को गोद में लिया, उनकी खुशी का पारावार न रहा। मामा बनने के गौरवमयी क्षण पर अंकित राठी ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आज मेरे लिए अत्यंत हर्ष का दिन है, क्योंकि हमारे आंगन में खुशियों का नया सवेरा हुआ है। जिस प्रकार कृष्ण के आगमन पर गोकुल में आनंद छाया था, आज भांजे के रूप में साक्षात देव-स्वरूप ने हमारे घर में कदम रखा है। मामा के रूप में मेरी जिम्मेदारी और स्नेह अब इस नन्हे बालक के साथ सदैव बना रहेगा। यह हमारे पूरे परिवार के लिए ईश्वर का अनमोल आशीर्वाद है।

परिवार की खुशियों को दोगुना करते हुए नवजात शिशु की मासी भामिका तिवारी एवं मौसा अभय तिवारी ने गरिमा और अंकित को माता-पिता बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की । भावुक होते हुए भामिका ने कहा कि आज मेरा मातृत्व भाव और भी प्रगाढ़ हो गया है। मेरी बेटी प्रियांशी को न केवल एक भाई, बल्कि जीवनभर के लिए एक रक्षक और साथी मिल गया है। यह बालक कुल की कीर्ति और सौभाग्य को बढ़ाने वाला सिद्ध होगा।

इस मंगलकारी अवसर पर केवल राठी निवास ही नहीं, बल्कि गरिमा का ननिहाल पक्ष , गरिमा के मामा विजय माहेश्वरी,मामी सोनल माहेश्वरी और पूरा माहेश्वरी परिवार भी आनंद के सागर में सराबोर नजर आया। उपस्थित सभी परिजनों और शुभचिंतकों ने नवजात को अपना शुभाशीष प्रदान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने एक स्वर में कहा कि नन्हे ‘राम’ के कदम इस आंगन में सुख, शांति और समृद्धि का नया अध्याय लिखेंगे।

आज राठी निवास पर केवल उत्सव नहीं था, बल्कि एक नाना का अपनी पुत्री और नाती के प्रति अगाध प्रेम और श्रद्धा का प्रदर्शन था। पूरा क्षेत्र इस भव्य स्वागत और खुशियों का साक्षी बना।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

7ed3dd78 0de0 4554 a588 26b153696a67

कलेक्टर की सख्ती: किसानों की शिकायत मिली तो सीधे होगी कार्रवाई

May 27, 2026
4720ae0d 184f 42c0 a032 51ca809ad1f3

छिंदवाड़ा पुलिस बल ने आगामी त्यौहार ईद उल जुहा (बकरीद) को दृष्टिगत रखते हुए निकाला फ्लैग मार्च

May 27, 2026
e05a7504 32bd 4ca7 a578 4b9d04fedf9b

चिरमिरी को मिली विकास की बड़ी सौगात: ₹5.09 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक ऑडिटोरियम

May 27, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026784
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026731
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026576
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026546
Don't Miss
7ed3dd78 0de0 4554 a588 26b153696a67 Policewala

कलेक्टर की सख्ती: किसानों की शिकायत मिली तो सीधे होगी कार्रवाई

By PolicewalaMay 27, 20260

धान उठाव में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देशखाद-बीज की…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
4720ae0d 184f 42c0 a032 51ca809ad1f3

छिंदवाड़ा पुलिस बल ने आगामी त्यौहार ईद उल जुहा (बकरीद) को दृष्टिगत रखते हुए निकाला फ्लैग मार्च

May 27, 2026
e05a7504 32bd 4ca7 a578 4b9d04fedf9b

चिरमिरी को मिली विकास की बड़ी सौगात: ₹5.09 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक ऑडिटोरियम

May 27, 2026
bf4cf2b8 c883 4832 aa44 cc9d9456a392

भाजपा किसान मोर्चा सिवनी की काम काजी बैठक संपन्न

May 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
7ed3dd78 0de0 4554 a588 26b153696a67

कलेक्टर की सख्ती: किसानों की शिकायत मिली तो सीधे होगी कार्रवाई

May 27, 2026
4720ae0d 184f 42c0 a032 51ca809ad1f3

छिंदवाड़ा पुलिस बल ने आगामी त्यौहार ईद उल जुहा (बकरीद) को दृष्टिगत रखते हुए निकाला फ्लैग मार्च

May 27, 2026
Visitors
1663842
This Month : 56616
This Year : 235759
Total Users : 1238079
Views Today : 3619
Total views : 5610236
Who's Online : 11
Server Time : 2026-05-27
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.