रायपुर, 1 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले में आज विकास और शिक्षा के दोहरे उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू तथा उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। देवकीनंदन दीक्षित सभागार में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में अतिथियों ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर व मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया और ‘न्योता भोज’ में बच्चों के साथ भोजन कर नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छात्राओं को ‘सरस्वती सायकल योजना’ के तहत सायकल वितरित की गई तथा दो लाख सीड-बॉल तैयार करने वाले शिक्षक श्री कलेश्वर साहू व सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने शिक्षा को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शिक्षा को सफलता का आधार बताते हुए शासकीय स्कूलों में सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया। कार्यक्रम में विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने स्कूलों के सामाजिक ऑडिट की आवश्यकता जताई। इस गरिमामय आयोजन में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पांडे, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, सदस्य श्रीमती अंबिका साहू, पूर्व महापौर श्री किशोर राय, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रामेश्वर जायसवाल सहित श्री दीपक सिंह, श्री मोहित जायसवाल और श्री राजेश सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।WhatsApp Image 2026 07 01 at 18.59.20

इसी कड़ी में, क्षेत्र के अधोसंरचना विकास को गति देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बिलासपुर के मंगला स्थित माता चौरा में लगभग 10 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बिलासपुर के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मंगला मुक्तिधाम के लिए 50 लाख रुपये और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण घोषणा की। इस भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक श्री सुशांत शुक्ला, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पांडे, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश सर्वे, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सोमनाथ यादव, श्री दीपक सिंह और श्री मोहित जायसवाल सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version