बिलासपुर में गणेश उत्सव को लेकर पुलिस सख्त, 27 समितियों को दिए 10 कड़े निर्देश
बिलासपुर। आज दिनांक 10.09.2026 को पुलिस लाईन स्थित चेतना भवन में आगामी गणेश उत्सव, मूर्ति आगमन एवं विसर्जन को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज कुमार पटेल की उपस्थिति में ली गई। इस दौरान नपुअ सिविल लाईन परमेश्वर तिलकवार, प्रशिक्षु उपुअ आकाश चौधरी, थाना प्रभारी सिरगिट्टी, थाना प्रभारी सिविल लाईन किशोर केंवट, थाना प्रभारी तारबाहर रविशंकर तिवारी, थाना प्रभारी तोरवा रजनीश सिंह एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली देवेश राठौर मौजूद रहे। बैठक में लगभग 27 गणेश उत्सव समितियों के अध्यक्ष एवं आयोजक शामिल हुए।
बैठक में आयोजकों को गणेश उत्सव के दौरान कानून व्यवस्था और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए 10 महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए –
1. अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व बिलासपुर से अनुमति प्राप्त करें।
2. गणेश मूर्ति स्थल पर पंडाल रोड पर न लगाएं, जिससे यातायात बाधित हो।
3. विद्युत सप्लाई पंडाल में सुरक्षित तरीके से करें।
4. आयोजन समिति अपने गणेश स्थल पर समुचित संख्या में वालेंटियर रखेगी।
5. समिति को धार्मिक गाने/भजन ही बजाने, फूहड़ गाने नहीं बजाने एवं माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश का पालन करने का निर्देश दिया गया।
6. गणेश पंडाल ऐसे स्थानों पर बनाया जाए, जहां आवश्यकता पड़ने पर अग्निशमन वाहन व एम्बुलेंस पहुंच सके।
7. हथियार बंद एवं नशा करने वाले व्यक्तियों को पंडाल में प्रवेश न दिया जाए।
8. दिनांक 24.09.2026 तक ही गणेश मूर्ति का विसर्जन करें।
9. विसर्जन के समय सभी समितियां एक-दूसरे से समन्वय स्थापित कर निर्धारित स्थान में ही मूर्ति विसर्जन करें।
10. सभी आयोजक समितियों को पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
9098970709







