WhatsApp Image 2026 04 27 at 7.44.21 PMबिलासपुर, 27 अप्रैल 2026। बिलासपुर पुलिस ने रिहायशी अपार्टमेंट में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी ताज मोहम्मद को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का 35.34 ग्राम गला हुआ सोना, कीमत करीब 4.99 लाख रुपये, और सोना गलाने की चिमनी बरामद हुई है।

तीन फ्लैट बने थे निशाना
28 सितंबर 2025 को सिविल लाइन क्षेत्र के साकेत अपार्टमेंट के दो फ्लैट और रियल हैवन अपार्टमेंट में दिनदहाड़े चोरी हुई थी। अज्ञात चोर ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर ले उड़े थे। तीसरे फ्लैट में चोरी के दौरान पड़ोसियों के आ जाने से एक आरोपी बाइक से और दूसरा पैदल भाग निकला था।

ऐसे पकड़ में आया गिरोह
SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर ACCU और सिविल लाइन थाने की टीम ने जांच शुरू की।
1. 300+ CCTV फुटेज खंगाले गए और डॉग स्क्वाड व फिंगर प्रिंट टीम से सबूत जुटाए।
2. फुटेज से पहचान होने पर फोटो दिल्ली-मेरठ पुलिस को भेजे गए। आरोपी ताज मोहम्मद और वसीम मोहम्मद, निवासी मेरठ निकले।
3. वसीम को दिल्ली पुलिस ने पुराने केस में पकड़ लिया। वह अभी तिहाड़ जेल में है।

20 दिन कैंप के बाद मिली सफलता
ताज मोहम्मद मोबाइल बंद कर फरार था। बिलासपुर पुलिस ने 20 दिन तक दिल्ली-मेरठ में डेरा डाला। बैंकिंग और फोन-पे डिटेल खंगालने के बाद 24 अप्रैल को उसे मेरठ से गिरफ्तार किया गया।

खुद ही गला दिया था सोना
पूछताछ में ताज ने बताया कि वह वसीम के साथ बाइक से बिलासपुर आया था। चोरी के बाद पकड़े जाने के डर से उसने सारे जेवर खुद चिमनी में गला दिए। बाइक अभी वसीम के पास है।

आरोपी पर 47 केस दर्ज
34 साल का ताज मोहम्मद उर्फ ताज पिता इलियास, समयपुर, मेरठ का रहने वाला है। उसके खिलाफ गाजियाबाद, दिल्ली, जयपुर, अलीगढ़, लुधियाना और मेरठ में चोरी के 47 मामले पहले से दर्ज हैं।

SSP रजनेश सिंह ने पूरी टीम को इनाम देने की घोषणा की है। वसीम मोहम्मद को भी प्रोडक्शन वारंट पर बिलासपुर लाया जाएगा।

ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा की ख़ास रिपोर्ट

Leave A Reply

Exit mobile version