नाबालिक युवकों से शराब के लिए मांगा गया पैसा पैसा नहीं देने पर की गई मारपीट
बिलासपुर। नाबालिक युवकों को रास्ते में रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर मारपीट करने का मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सामने आया है। पीड़ित के बड़े भाई की शिकायत पर पुलिस ने 2 नामजद सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
घटना रात 12:30 बजे की
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार 28 जुलाई 2026 की रात करीब 12:30 बजे सरकंडा बंधवापारा निवासी *विक्रम सिंह ठाकुर* 18 वर्ष अपने दोस्त *शुभ तिवारी* और *ऋषि मानिकपुरी* के साथ इलेक्ट्रिक गाड़ी से घर लौट रहा था।
देवकी नंदन चौक, बाजपेयी ग्राउंड के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाकर बैठे *आदतन अपराधी अमन गुप्ता और नमन सलूजा* अपने अन्य साथियों के साथ आ गए। आरोपियों ने तीनों को रोककर शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की।
मना करने पर की बेरहमी से पिटाई
पैसे देने से मना करने पर आरोपी आग बबूला हो गए। अमन गुप्ता ने विक्रम का बाल पकड़कर उसे गाड़ी से नीचे खींचा और सभी ने मिलकर उसके सिर, मुंह और आंख पर हाथ-मुक्कों से जमकर धुनाई कर दी। बीच-बचाव करने आए दोस्तों को भी जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायल विक्रम ने घर पहुंचकर पूरी बात बड़े भाई को बताई।
सिविल लाइन में दर्ज हुई FIR
घटना की सूचना पर बड़े भाई *विक्रम सिंह ठाकुर* ने 28 जुलाई को रात 1:10 बजे थाना सिविल लाइन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने FIR क्रमांक *1024/2026* दर्ज की है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ *B.N.S. 2023 की धारा 115(2), 119(1), 126(2), 296, 3(5), 351(3)* के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच *ASI मस्तराम कश्यप* को सौंपी गई है।
पुलिस का बयान
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित का मेडिकल कराया गया है और गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
