चौकी-बिलहरी(थाना कुठला)
भारी मात्रा में महुआ लाहन व भट्टी को किया नष्ट
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य,नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चिसिया, थाना प्रभारी कुठला अखिलेश दहिया के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर ग्राम करहिया कला में अलग-अलग स्थानो पर दबिस देकर ग्राम करहिया कला व ग्राम रैपुरा में चढ़ी कच्ची शराब की भट्टियों व भारी मात्रा में करीब 18 डिब्बा महुआ लहान नष्ट किया गया है व 15 लीटर कच्ची शराब जप्त किया गया है।आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अग्रिम कार्रवाई जारी है।
जितेन्द्र मिश्रा कटनी





