इंदौर – यातायात पुलिस नगरीय इंदौर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तेजाजी नगर चौराहा पर एक थार वाहन पर सख्त कार्रवाई की गई।
यातायात व्यवस्था के दौरान यातायात निरीक्षक ब्रजराज अजनार ने एक थार वाहन को रुकवाकर चेक किया। चेकिंग के दौरान पाया गया कि वाहन पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी तथा वाहन में अनधिकृत रूप से इमरजेंसी लाइट लगाई गई थी।
यातायात निरीक्षक द्वारा वाहन चालक को नियमों की जानकारी देते हुए अनधिकृत इमरजेंसी लाइट को तत्काल मौके पर ही हटवाया गया। साथ ही बिना नंबर प्लेट एवं अनधिकृत लाइट के संबंध में वैधानिक कार्रवाई करते हुए 3,500 रुपये का जुर्माना किया गया।
यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वाहनों में अनधिकृत लाइट / हूटर का उपयोग न करें।
रिपोर्ट – मनोज कुमार शर्मा, इंदौर
