बार बार बिजली ट्रंपिंग से ठप पड़ रही नगर की व्यवस्था गहराया जल संकट नगर पालिका सीएमओ और अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक


दमुआ 30 जून- नगर में पानी की भीषण समस्या को लेकर सीएमओ अजय ठाकरे ने नगर पालिका सभाकक्ष मे सर्वदलीय बैठक ली बैठक मे सीएमओ द्वारा बताया गया नगर में पानी की अर्थव्यवस्था का कारण पिछले 3 माह में नगर पालिका की 18 मोटर जल चुकी है मोटर जलने का कारण बार बार विद्युत विभाग द्वारा बिजली ट्रिपिंग के कारण यह परेशानी बनी है जिसमें नगर पालिका को मोटर सुधरवाने में लगभग 6 से 7 लाख रुपए तक खर्च आ चुका है !
दमुआ नगर पालिका में 14 बोर है 3 बोर नंदन और 11 बोर दमुआ में हैं बरसात कम होने के कारण इन सभी बोरो में पानी का जल स्तर बहुत कम हो गया है बार बार बिजली ट्रंपिंग के कारण इन बोरो से होने वाला पानी सप्लाई पानी की टंकी तक नहीं पहुंच पाता जिसके चलते नगर में लोगों को पानी समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है ! बिजली ट्रिपिंग के कारण नगर पालिका में जल वितरण का प्रभाव पड़ रहा है
सीएमओ अजय ठाकरे ने बताया अगर विद्युत विभाग द्वारा सप्लाई में जल्द सुधार नही किया गया नगर में बरसात नहीं हुई तोह लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ेग़ा*
🖊️वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर जी ने नगर के स्थानीय लोगों से अपील की है पानी का दुरुपयोग न करे कम से कम उपयोग करे!

🖊️बैठक में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर, सभी पार्षद गण , सीएमओ अजय ठाकरे जी, एम बीई बी के जूनियर इंजीनियर समरेश पटेल, नगर के वरिष्ठ पत्रकार बंधु रमेश राही जी, शिव यादव जी, मोहशीन चिश्ती सभी लोग उपस्थित रहे!

पुलिस वाला असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू

Leave A Reply

Exit mobile version