बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू: अमित शाह की अध्यक्षता में जुटे चार राज्यों के सीएम
बस्तर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का शुभारंभ हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजकीय गमछा भेंट कर पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप आत्मीय स्वागत किया।
इस उच्च स्तरीय बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, क्षेत्रीय विकास, सुशासन और जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे प्रशासनिक विषयों पर व्यापक चर्चा हो रही है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच भी समसामयिक मुद्दों और राज्यों के आपसी सहयोग को मजबूत करने पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। यह बैठक मध्य भारत के राज्यों के विकास और आपसी तालमेल को नई गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
