कटनी
कटनी जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 258 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में 70 वर्षीय आरोपी गिरधारी लाल पटेल, निवासी पिपरिया कला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था।
इसी क्रम में 16 अगस्त 2026 को बरही पुलिस देहात भ्रमण के दौरान ग्राम पिपरिया कला पहुंची। पुलिस को गिरधारी लाल पटेल अपने घर के बाहर गुलाबी रंग का प्लास्टिक थैला लिए दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह थैला लेकर घर के अंदर जाने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे थैले सहित पकड़कर विधिवत तलाशी ली।
तलाशी के दौरान थैले से 2.258 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 22 हजार रुपये है, बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना बरही में पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण भी शामिल हैं।
आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विशेष भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, उपनिरीक्षक विनोद कांत सिंह, उपनिरीक्षक अश्वनी यादव, प्रधान आरक्षक 449 नरेन्द्र पटेल एवं प्रधान आरक्षक 317 रवि मोहन जाटव प्रजापति की विशेष भूमिका रही।
रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा
Trending
- धमतरी पुलिस की सख्ती से सटोरियों में हड़कंप, कुरुद पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।
- मध्य प्रदेश पुलिस:एसआई से थाने चलाने की व्यवस्था के खिलाफ हाईकोर्ट अधिवक्ता ने भेजा नोटिस!
- नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।
- कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।
- मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
- आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
- आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
- उत्कृष्ट विवेचना के लिए नीमच जिले के पूर्व निरीक्षक आर.सी. डांगी पुरस्कृत, चर्चित कन्हैयालाल भील हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा दिलाने में रही अहम भूमिका







