*प्राथमिक विद्यालय श्यामनगर हरदी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, सर्वसम्मति से हुआ शाला प्रबंधन समिति का गठन*
गरियाबंद। प्राथमिक विद्यालय श्यामनगर, हरदी में नवीन शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। समिति में *जीवन साहू को अध्यक्ष*, *चम्पेश्वर साहू को उपाध्यक्ष*, *नेहरू साहू को शिक्षाविद* सदस्य, श्रीमती भगवती साहू (प्रधान पाठिका) को सचिव तथा श्रीमती नंदनी यादव (सहायक शिक्षिका) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी *संचालन श्रीमती नंदनी यादव* ने किया। अंत में विद्यालय परिवार ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त किया।
शाला प्रवेश उत्सव एवं शाला प्रबंधन समिति के गठन के साथ विद्यालय में नए शिक्षा सत्र की सकारात्मक और प्रेरणादायी शुरुआत हुई। यह आयोजन शिक्षा के प्रति समाज की जागरूकता, सहभागिता और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प का सशक्त उदाहरण बना।
*रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद*







