प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जनपद पंचायत मे समीक्षा बैठक आयोजित

बैठक मे जिला स्तर के अधिकारियों ने उपस्थित होकर दिये जरुरी निर्देश

गरियाबंद ः जिला पंचायत गरियाबंद के उपसंचालक श्रीमती पदमनी हरदेल ने गरियाबंद ब्लाक के 62 ग्राम पंचायतों के सचिव/रोजगार सहायक की समीक्षा बैठक लेकर प्रथम किश्त जारी उपरांत अप्रारंभ आवास एवं लंबे समय से अधूरे पड़े आवास निर्माण कार्यों की प्रगति का हितग्राही वार समीक्षा बैठक लिये, अधिक आवास स्वीकृति वाले ग्राम पंचायतों मे प्रत्येक सप्ताह मे कम से कम 5 आवास ढलाई कराने का सचिवों को लक्ष्य दिये गये हैं।

_*आवास निर्माण प्रारंभ नही करने वाले हितग्राहियों का एस.डी.एम. कार्यालय मे (वसूली प्रकरण) आर.आर.प्रकरण होगा दर्ज

बैठक मे ऐसे आवास हितग्राही जिन्होंनें लंबे समय से राशि जारी होने पर भी आवास मे प्रगति नही लाने एवं अप्रारंभ आवास हितग्राहियों को नोटिस देकर जनपद कार्यालय एवं एस.डी.एम./तहसील कार्यालय मे पेशी बुलाकर शासन द्वारा प्रदाय की गयी राशि का दुरुपयोग करने की स्थिति मे वसूल किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। गरियाब़द ब्लाक मे वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 25-26 कुल 6189 आवास स्वीकृत किये गये है, जिसमे से अभी मात्र 4063 आवास पूर्ण हुआ है, स्वीकृत आवास की तुलना मे पूर्णता का प्रतिशत 65.65% ही हो पायी है। सभी आवासों को तय समय सीमा मे पूर्ण किये जाने का निर्देशित किये गये।

_*आवास निर्माण मे कम प्रगति वाले सचिवों का वेतन रोकने का निर्देश*

समीक्षा बैठक मे कम प्रगति वाले ग्राम पंचायतों के सचिवों का आगामी महिने का वेतन रोकने हेतु निर्देशित किये गये हैं। जिला पंचायत गरियाबंद (मनरेगा) एपीओ बोधेश्वर साहू ने जलशक्ति अभियान के तहत सभी के घरों मे सोखता गढ्ढा का निर्माण अनिवार्य रुप से कराने सभी ग्राम पंचायतों मे प्रत्येक घरों मे सोखता गढ्ढा निर्माण करने के निर्देश दिये गये हैं, सभी सचिव/रोजगार सहायक को अपने- अपने ग्राम पंचायतों मे कम 100 सोखता गढ्ढा बनाने के निर्देश दिये है एवं मनरेगा योजना के सभी स्वीकृत कार्य को 15 जून के पूर्व पूर्ण कराकर शत प्रतिशत बिल एंट्री कराने के निर्देश दिये गये है। 1 जुलाई से मनरेगा वीबीजीरामजी मे कंन्वर्ट हो जायेगा अतः जितने भी आवास स्वीकृत हुये हैं ऊन सभी का मानव दिवस जनरेट करायें। अभी तक सभी स्वीकृत मनरेगा कार्यों को समय सीमा मे पूर्ण कराने का निर्देश दिये गये हैं।
बैठक मे ग्राम पंचायतों मे स्वयं के स्त्रोत से आय को बढ़ाने हेतु समर्थ पोर्टल मे शत् प्रतिशत् एंट्री कराने के आधार पर ही 16वें वित्त आयोग की राशि प्राप्त होने संबंधी आवश्यक निर्देश दिये। ग्राम पंचायत मे अब तक कराये गये सभी चल-अचल संपत्ति का ग्राम संपदा मे एंट्री करने करने निर्देशित किये। बैठक मे ग्राम पंचायतों मे चल रहे सभी पुराने निर्माण कार्यो को बारिश के पूर्व पूर्ण कर कार्य की उपयोगिता/पूर्णता प्रमाण पत्र जमा करने हेतु निर्देशित किये गये हैं। सुबह 10.00 बजे से आयोजित बैठक मे उप संचालक पदमिनी हरदेल, जनपद सी.ई.ओ. नम्रता शर्मा, विस्तार अधिकारी वंदना साहू, मनरेगा एपीओ बहुत देश्वर साहू, एडीओ दयानंद सोम, उपअभियंता डी.एस.सोम सहित जिला पंचायत आवास शाखा से विजय साहू, मनरेगा पी.ओ. सिराजुद्दीन खान सहित सभी ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे।
*रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद*

Leave A Reply

Exit mobile version