*थाना कुठला*

 

 

*पुलिस की कार्रवाई: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चला सघन चेकिंग अभियान, दर्जनों वाहनों पर हुई चलानी कार्रवाई।*

 

       थाना कुठला अंतर्गत इंदिरा नगर तिराहे 

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से  पुलिस द्वारा एक विशेष और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के कुशल निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में की गई।

अभियान के दौरान थाना प्रभारी कुठला अखलेश दहिया एवं पुलिस टीम ने मुख्य तिराहे और मार्गों पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया। विशेष रूप से लापरवाही से तेज रफ्तार गाड़ी चलाने वाले, मोटरसाइकिल पर तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग) बैठाने वाले और बिना नंबर प्लेट के घूम रहे वाहन चालकों को रोककर उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट (MVA) की विभिन्न धाराओं के तहत वैधानिक एवं चलानी कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी कुठला अखलेश दहिया ने आम जनता से अपील की है कि वे जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और अनिवार्य रूप से यातायात नियमों का पालन करें। भविष्य में भी इस प्रकार का चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

 जितेंद्र मिश्रा कटनी

Leave A Reply

Exit mobile version