थाना – यातायात, जिला कटनी
कटनी।
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (IPS) के संवेदनशील, मानवीय एवं जनहितैषी नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को गोल्डन ऑवर के दौरान समय पर उपचार उपलब्ध कराने तथा उनकी सहायता करने वाले नागरिकों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित “राहवीर योजना” का प्रभावी क्रियान्वयन जिले में निरंतर किया जा रहा है।
श्री अभिनय विश्वकर्मा (IPS) पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में अनूप सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी थाना यातायात, कटनी द्वारा राहवीर योजना के पात्र प्रकरणों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर उन्हें समयबद्ध रूप से वरिष्ठ कार्यालय भेजा जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटना में मानव जीवन बचाने वाले नागरिकों को शासन की प्रोत्साहन राशि शीघ्र प्राप्त हो सके।
01 अप्रैल 2025 से 20 जुलाई 2026 तक जिले में राहवीर के 06 प्रकरण चिन्हित किए गए है जिन्हें अग्रिम स्वीकृत की कार्यवाही हेतु कलेक्टर कार्यालय/परिवहन कार्यालय अग्रेषित किया गया है जिसमें में 01 प्रकरण राहवीर योजना में समस्त मानकों का पालन कर पात्र पाए जाने पर राहवीर श्री कमलेश निषाद पिता श्री ननकू निषाद उम्र 35 वर्ष निवासी खिरहनी कटनी ने अपने मानवीय धर्म का पालन करते हुए कटनी जिले के प्रथम राहवीर बनने का गौरव प्राप्त किया शासन द्वारा राहवीर श्री कमलेश निषाद को 25,000 रुपए को प्रोत्साहन राशि स्वीकृत कर भुगतान किया जा चुका है । शेष 05 प्रकरण में सम्बंधित विभाग द्वारा स्वीकृति/अस्वीकृति प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित को जावेगी ।
शेष लंबित प्रकरणों के संबंध में भी कटनी पुलिस द्वारा सक्रिय पहल करते हुए संबंधित कार्यालय को पत्राचार कर उनकी अद्यतन वस्तुस्थिति प्राप्त करने एवं शीघ्र निराकरण का अनुरोध किया गया है, ताकि सभी पात्र राहवीरों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (IPS) ने कहा है कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की समय पर सहायता करने वाला प्रत्येक नागरिक समाज का वास्तविक “राहवीर” है। ऐसे नागरिकों को सम्मानित करना न केवल मानवता का सम्मान है, बल्कि समाज में दूसरों की सहायता करने की प्रेरणा भी देता है। दुर्घटना के बाद शुरुआती समय में दी गई सहायता अनेक बार किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकती है।
कटनी पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कहीं सड़क दुर्घटना होती है तो बिना किसी भय या संकोच के घायल व्यक्ति को तत्काल निकटतम अस्पताल पहुँचाने में सहयोग करें। आपकी तत्परता किसी परिवार की खुशियाँ बचा सकती है। भारत सरकार की राहवीर योजना के अंतर्गत ऐसे साहसिक एवं मानवतापूर्ण कार्य करने वाले नागरिकों को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि एवं सम्मान प्रदान करने का प्रावधान है।
कटनी पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक सड़क दुर्घटना में अधिक से अधिक मानव जीवन की रक्षा करना तथा मानवता की मिसाल प्रस्तुत करने वाले नागरिकों को उचित सम्मान दिलाना भी है।
जितेंद्र मिश्रा कटनी







