गाडरवारा। तहसील के अंतर्गत आने वाला थाना चीचली अंतर्गत दिनांक 28.02.2026 को भ्रमण के दौरान विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर ग्राम बारहाबडा में आरोपी राहुल परधान पिता अन्टू परधान उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बारहाबडा की दुकान के पीछे 04 प्लास्टिक के कुप्पा में कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब कीमति 6,000/- रूपए व 26 कुप्पा महुआ लाहान रखे मिला। आरोपी राहुल परधान के कब्जे से 04 प्लास्टिक के कुप्पा में कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब कीमति 6,000/- रूपए विधिवत जप्त कर थाना चीचली में अपराध क्र. 72/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 26 कुप्पा महुआ लाहान को नष्ट किया गया। आरोपी राहुल परधान को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले की विवेचना जारी है। दिनांक 28.02.2026 को चीचली पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान आबकारी अधिनियम के कुल 07 प्रकरण दर्ज कर 07 अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। उपरोक्त कार्यवाही डा. ऋषिकेश मीना श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय, नरसिंहपुर के कुशल मार्गदर्शन में तथा श्री संदीप भूरिया श्रीमान् अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय, नरसिंहपुर व श्री ललित डांगुर श्रीमान् अनु0 अधि0 (पु.) महोदय, गाडरवारा के पर्यवेक्षण में एवं निरीक्षक बलवीर सिंह चौधरी थाना प्रभारी चीचली के नेतृत्व में की गई। निरीक्षक बलवीर सिंह चौधरी, थाना प्रभारी चीचली, उनि अमित गोटिया, सउनि इन्द्रपाल चौहान, प्रआर अमित पटेल, आरक्षक मोहित यादव, सुनील त्यागी, आनंद कोरी, राकेश झा, मआर वंदेश्वरी साहू। नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट

Comments are closed.

Exit mobile version