धार , मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अजय लछेटा
पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा द्वारा बलात्संग(दुष्कर्म) के अपराधो को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर के निर्देशन में एस.डी.ओ.पी. मनावर ब्रजेश कुमार मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंधवानी निरीक्षक प्रदीप खन्ना को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था ।
घटना का संक्षिप्त विवरण :- दिनांक 25.04.26 को आरोपी शिवराम पिता रमेश वासकेल निवासी ग्राम बड़ी बिल्दरी एक 14 वर्षीय बालिका को बहलाफुसलाकर ले गया और बालिका के साथ उसकी मर्जी के विरुद्ध दुष्कर्म किया। जिसकी रिपोर्ट पर से अप.क्र.155/26 धारा – 137(2),87,65(1),64(2)(एम) बीएनएस ¾,5एल/6 पोक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना के दौरान पूर्व मे बालिका को दस्तयाब किया जा चुका है। आरोपी शिवराम फरार चल रहा था व बार बार अपने ठिकाने इंदौर, पिथमपुर, बडौदा, अहमदाबाद बदल रहा था। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार द्वारा उक्त आरोपी की गिरफ्तारी पर 5000/- रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की गई थी। दिनांक 17.07.26 को मुखबिर की सूचना पर उक्त आरोपी शिवराम पिता रमेश वासकेल जाति भीलाला उम्र 19 साल निवासी ग्राम बड़ी बिल्दरी मालपुरा को बलवारी फाटा ग्राम बलवारी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
सराहनीय कार्य- उक्त कार्य मे थाना प्रभारी गंधवानी निरीक्षक प्रदीप खन्ना, उनि.नीरज कोचले, प्र.आर.10 मालसिंह भाबर, आर. 1006 विक्रम, आर. 651 माधु, आर. 747 हतरसिंह, 1092 सियाराम, आर. 342 दयाराम, आर.852 विरेन्द्र, आरक्षक 395 दिलीप, आरक्षक 541 प्रेम, का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।







