रायपुर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के डबरीपारा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट के बाद धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया, जिससे बड़ी वारदात टल गई।

डीसीपी पश्चिम रॉबिन्सन गुड़िया एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व तथा थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों करण यादव, भीष्म साहू उर्फ ऋषभ साहू, मुकुल ध्रुव और महेश ध्रुव उर्फ माइकल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक धारदार हथियार भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार घटना में सौरभ नायक सहित बीच-बचाव करने पहुंची महिला देवकी सोनी को चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया गया है, जिसमें मुकुल ध्रुव और उसके साथियों पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। दोनों पक्षों के घायलों का उपचार जारी है और स्थिति सामान्य बताई गई है। मामले में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज

Leave A Reply

Exit mobile version