पुणे-सांतरागाछी-पुणे के मध्य 02-02 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा । 

 

बिलासपुर – 14 अप्रैल 2026

 

ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफ़र्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पुणे- सांतरागाछी–पुणे के मध्य 02-02 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।

गाड़ी संख्या 01441 पुणे-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन पुणे से दिनांक 17 एवं 25 अप्रैल 2026 को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01442 सांतरागाछी–पुणे स्पेशल ट्रेन सांतरागाछी से दिनाँक 19 एवं 27 अप्रैल 2026 को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है |

 

गाड़ियों की समय सारिणी –

👉 गाड़ी संख्या 01441 पुणे-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन पुणे से दिनांक 17 एवं 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन गोंदिया आगमन 04.08 बजे, प्रस्थान 04.10 बजे, दुर्ग आगमन 06.10 बजे, प्रस्थान 06.15 बजे, रायपुर आगमन 06.50 बजे, प्रस्थान 06.55 बजे, बिलासपुर आगमन 08.45 बजे, प्रस्थान 09.00 बजे होते हुये 21.00 बजे सांतरागाछी स्टेशन पहुंचेगी |

👉 इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01442 सांतरागाछी–पुणे स्पेशल ट्रेन सांतरागाछी से दिनाँक 19 एवं 27 अप्रैल 2026 को 15.45 बजे रवाना होगी तथा तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन बिलासपुर आगमन 04.10 बजे, प्रस्थान 04.20 बजे, रायपुर आगमन 06.05 बजे, प्रस्थान 06.10 बजे, दुर्ग आगमन 07.00 बजे, प्रस्थान 07.05 बजे, गोंदिया आगमन 09.15 बजे, प्रस्थान 09.17 बजे होते हुये तीसरे दिन 05.15 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी ।

 

कोच संरचना

इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 16 स्लीपर, 02 एसी-III, सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

 

वाणिज्यिक ठहराव –

रास्ते में ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड केबिन, अहिल्या नगर, मनमाड, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर तथा खड़गपुर स्टेशनों पर रुकेगी |

 

यात्रियों से आग्रह है कि उक्त स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखकर तदानुसार यात्रा प्रारम्भ करें |

 

ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा 

क्राइम रिपोर्टर राजा जनक्यानी

Leave A Reply