इंदौर

पारिवारिक विवाद में भाई ने जांघ पर चाकू मारा युवक की मौत

 

 

पुलिस थाना द्वारकापुरी क्षेत्रांतर्गत दिनांक 4 जून 2026 को सूर्य देव नगर नाथ मोहल्ला में दोपहर करीब 2:30 बजे चाकू लगने से हरीश पिता नरेंद्र शितोले निवासी सूर्य देव नगर घायल हो गए हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हरीश शितोले की मृत्यु हो गई,,जांच में यह मामला आया कि घटना के समय घर पर मृतक के पिता नरेन्द्र, माता पुष्पा, भाई प्रद्युम्न, भाभी पूजा, बहन दीक्षा तथा पत्नी शीतल मौजूद थे। शीतल के चरित्र को लेकर परिवार में विवाद हुआ, जिसके बाद प्रद्युम्न एवं नरेन्द्र द्वारा शीतल को घर से बाहर निकाल दिया गया। शीतल ने इसकी सूचना अपने पति हरीश को दी, जिसने उसे थाने जाकर शिकायत करने के लिए कहा,, उसी दौरान हरिश अपने घर पहुंच कर परिजनों से पत्नी शीतल से दुर्व्यवहार को लेकर प्रद्युम्न तथा नरेंद्र से झगड़ा मारपीट हो गई जिसके दौरान प्रद्युम्न नें हरीश के जांघों पर चाकू से वार किया जिससे वह घायल हो गया। तब घबराकर यह लोग हरिश सितोले को महाराज यशवंत राव अस्पताल लेकर गए तथा वहां बताया कि हरीश पहली मंजील से नीचे गिरने से चोट लगी ,, ज्यादा खून बह जाने के कारण हरीश की मृत्यु हो गई ,,हरीश की मृत्यु होने के बाद परिजनों ने घटनास्थल को प्रद्युमन की पत्नी पूजा ने खून धोकर साफ कर दिया तथा चाकू गायब कर प्रद्युमन की मां पुष्पा और आसपास की अन्य महिलाएं के साथ थाना द्वारकापुरी पहुंची और कहा कि हरीश को शीतल ने चाकू मार दिया जब कि उस बक्त शीतल थाने में ही मौजूद थी,,यह पता लगते ही परिजन ने फिर स्वाँग रच ये कहानी बनाई कि हरीश ने स्वयं अपने हाथ से जांघ में चाकू मार लिया ,,जांच में पाया गया कि हरीश को प्रद्युम्न ने चाकू मारा ,,परिवार के लोगों ने षडयत्रं कर बहू शीतल को झूठे केस में फसाने का प्रयास किया,, हत्या तथा साक्ष्य को नष्ट करने व षडयंत्र रचने के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी

1 प्रद्युमन सितोलिया उम्र 30 वर्ष निवासी 24-25 सूर्यदेव नगर इन्दौर
2. दीक्षा चावडा उम्र 40 वर्ष निवासी सूर्यदेव नगर इन्दौर
3. पुजा सितोलिया उम्र 28 वर्ष निवासी 24-25 सूर्यदेव नगर इन्दौर
4. पुष्पा सितोलिया उम्र 45 वर्ष निवासी 24 -25 सूर्यदेव नगर इन्दौर को गिरफ्तार कर लिया
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी द्वारकापुरी मनीष मिश्र, उनि प्रेमसिंह, उनि सोनिया सिंह, सउनि कमलेश डाबर, सउनि रामगोपाल वर्मा, प्र.आर. अभिषेक पंवार, तनमय तोमर, आर. शिवपाल सोलंकी, कृष्णचंद शर्मा, एवं आर. अरुण जाट थाना चंदन नगर एवं सायबर सेल जोन 04 गौरव परमार व आर. अरविन्द पटेल की सराहनीय भूमिका रही ।

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply