Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 07 13 at 09.15.09

लोकतंत्र की मिसाल बना राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति का चुनाव

July 13, 2026
photo 2026 07 12 18 59 11

डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश

July 12, 2026
photo 2026 07 12 18 55 36

थाना झारडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौवंश तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

July 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • लोकतंत्र की मिसाल बना राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति का चुनाव
  • डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश
  • थाना झारडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौवंश तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
  • डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश
  • स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन* में यातायात पुलिस सिवनी द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
  • सहायक आयुक्त लापरवाह शिक्षकों पर कब करेंगे कार्यवाही,,,,,
  • सेक्टर सहसराम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रौनक राजावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा
  • यातायात पुलिस रायपुर: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 10 आधुनिक वाहनों के साथ क्यूआरटी टीम रवाना
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - ‘पानी है तो कल है’—घानामार में जल गंगा संवर्धन अभियान’ में शामिल हुई राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी
Policewala

‘पानी है तो कल है’—घानामार में जल गंगा संवर्धन अभियान’ में शामिल हुई राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी

PolicewalaBy PolicewalaMarch 26, 2026No Comments25 Views
f4caa9d9 4bb3 4a97 954e ea7f10f91d7f

डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

डिंडौरी, 26 मार्च 2026। जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में गुरुवार को ग्राम पंचायत रूसा के पोषक ग्राम घानामार में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत श्रमदान एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम के तालाब में श्रमदान कर साफ-सफाई से हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, संवर्धन और सतत उपयोग सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जल संकट से निपटने के लिए केवल शासकीय प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि जनसहभागिता अनिवार्य है। पारंपरिक जल स्रोतों जैसे तालाब, कुएं और बावड़ियों के संरक्षण पर विशेष बल देते हुए उन्होंने श्रमदान के माध्यम से इनके पुनर्जीवन की अपील की।

शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने अपने संबोधन में कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान जल संकट के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें जनभागीदारी सबसे अहम है। उन्होंने गांव-गांव में तालाब निर्माण, नदियों-नालों के संरक्षण, मेड बंधान एवं सड़कों के किनारे पौधारोपण पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने ‘विकसित भारत जी राम जी योजना’ की जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल 2026 से प्रत्येक परिवार को वर्ष में 125 दिवस का रोजगार और 15 दिनों के भीतर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। वहीं जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बताते हुए कहा कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है, इसलिए वर्षाजल संचयन और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देना होगा।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितलाभ वितरण भी किया गया। राजस्व विभाग ने नामांतरण संबंधी आदेश वितरित किए, वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत हितग्राही को ऑटो रिक्शा एवं अनुदान राशि का चेक भी सौंपा गया।

इस अवसर पर शहपुरा विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का सशक्त संदेश दिया गया।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 07 11 at 23.16.13

सेक्टर सहसराम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रौनक राजावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

July 12, 2026
e16154b3 cbaa 4b74 81a3 2c30e182e785

यातायात पुलिस रायपुर: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 10 आधुनिक वाहनों के साथ क्यूआरटी टीम रवाना

July 11, 2026
8fb1c307 08db 4f62 8650 04d023062df8

थाना महिदपुर पुलिस ने अवैध वसूली एवं मारपीट के मामले में 04 माह से फरार बदमाश को किया गिरफ्तार

July 11, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,259
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026827
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026756
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026613
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 07 13 at 09.15.09 देश

लोकतंत्र की मिसाल बना राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति का चुनाव

By PolicewalaJuly 13, 202619

शांतिपूर्ण एवं ऐतिहासिक मतदान में लाला साहू और डॉ. आलोक साहू की प्रचंड जीत राजिम।…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
photo 2026 07 12 18 59 11

डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश

July 12, 2026
photo 2026 07 12 18 55 36

थाना झारडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौवंश तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

July 12, 2026
photo 2026 07 12 18 52 44

डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश

July 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 07 13 at 09.15.09

लोकतंत्र की मिसाल बना राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति का चुनाव

July 13, 2026
photo 2026 07 12 18 59 11

डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश

July 12, 2026
Visitors
1750888
This Month : 21828
This Year : 322805
Total Users : 1325125
Views Today : 1842
Total views : 5790829
Who's Online : 10
Server Time : 2026-07-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.