पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रखी शिलान्यास
नर्मदा संरक्षण न्यास की पहल श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए सर्व सुविधा युक्त आश्रम का होगा निर्माण
गोटेगांव में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा शिव धाम से राम धाम तक निकाली जा रही है यात्रा आज नर्मदा तट रोहिणी पहुंची जहां नर्मदा संरक्षण न्यास की ओर से रोहिणी मां नर्मदा तट पर परिक्रमा वासियों के सुगम ठहराव के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है पवित्र नर्मदा परिक्रमा मार्ग पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सर्व सुविधायुक्त। आश्रम का निर्माण किया जा रहा है इस प्रस्तावित आश्रम का भूमि पूजन आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पत्नी अमृता सिंह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न किया गया
परिक्रमा वासियों को मिलेगी बड़ी राहत
आश्रम भूमि पूजन निर्माण कार्यक्रम के दौरान अमृता सिंह ने कहा कि मां नर्मदा की परिक्रमा एक कठिन और अत्यंत आध्यात्मिक यात्रा है हर साल देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु इस पथ पैदल चलते हैं नर्मदा तट पर उनके सुरक्षित ठहराव बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करना हम सभी का दायित्व है नर्मदा संरक्षण न्यास द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है जिससे यहां रुकने वाले परिक्रमा वासियों को आश्रम में विश्राम करने में बड़ी सुविधा मिलेगी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि रोहिणी नर्मदा तट पर बनने वाले इस आश्रम में परिक्रमा वासीयों के ठहरने के लिए बड़े हॉल कमरों के साथ-साथ फलाहार शुद्ध पेयजल और स्वच्छ आधुनिक व्यवस्था होगी इसका मुख्य उद्देश्य परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं को घर जैसा सुरक्षित माहौल देना है कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पत्नी अमृता सिंह ने कन्या पूजन किया इस अवसर पर पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा पूर्व विधायक संजय शर्मा दीवान शैलेंद्र सिंह नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंडित लक्ष्मी नारायण तिवारी सत्य प्रकाश टिंकू अग्रवाल कांग्रेस सेवादल विधानसभा प्रभारी विनीत पचौरी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राय अमित तिवारी अजय पटेल सहित नर्मदा संरक्षण न्यास के पदाधिकारी साधु संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीण उपस्थित रहे सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री की मौजूदगी में इस पावन कार्य की शुरुआत का स्वागत किया आज का भूमि पूजन कार्यक्रम आश्रम निर्माण मां नर्मदा संरक्षण न्यास रोहिणी जिला नरसिंहपुर में संपन्न हुआ। नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट
