Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 07 30 at 18.47.13

लगातार बारिश के बीच कलेक्टर बी.एस. उइके का एक्शन, वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

July 30, 2026
WhatsApp Image 2026 07 30 at 18.34.33

ढीमरखेडा पुलिस द्वारा हत्या के आरोपियों को 48 घंटे के अदंर गिरफतार कर भेजा जेल

July 30, 2026
WhatsApp Image 2026 07 30 at 18.00.45

पन्ना पुलिस की बड़ी सफलता: बैंकों में रैकी कर बड़ी राशि निकालने वाले लोगों का पीछा कर नगदी चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 02 कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

July 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • लगातार बारिश के बीच कलेक्टर बी.एस. उइके का एक्शन, वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
  • ढीमरखेडा पुलिस द्वारा हत्या के आरोपियों को 48 घंटे के अदंर गिरफतार कर भेजा जेल
  • पन्ना पुलिस की बड़ी सफलता: बैंकों में रैकी कर बड़ी राशि निकालने वाले लोगों का पीछा कर नगदी चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 02 कुख्यात आरोपी गिरफ्तार
  • छिंदवाड़ा महिला थाना द्वारा “विश्व मानव तस्करी/दुरव्यापार विरोधी दिवस” पर जागरूकता अभियान
  • महिला यात्री की ट्रेन छूटने पर रीठी क्षेत्र के जंगल में सामूहिक बलात्कार
  • रायपुर: AI से निर्मित भगवान श्री गणेश की विकृत मूर्तियों पर रोक की मांग, बजरंग दल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
  • नशे से दूरी है जरूरी 2.0* जागरूकता अभियान दिनांक आज दिनांक 30 ,07.26 की कार्यवाही। चौकी निवार
  • ▪️चौकी पानबिहार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रावास से लापता हुए 13 वर्षीय बालक को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया।
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - देश - पन्ना पुलिस की बड़ी सफलता: बैंकों में रैकी कर बड़ी राशि निकालने वाले लोगों का पीछा कर नगदी चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 02 कुख्यात आरोपी गिरफ्तार
देश

पन्ना पुलिस की बड़ी सफलता: बैंकों में रैकी कर बड़ी राशि निकालने वाले लोगों का पीछा कर नगदी चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 02 कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

PolicewalaBy PolicewalaJuly 30, 2026No Comments3 Views
WhatsApp Image 2026 07 30 at 18.00.45

आरोपियो द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मेन ब्रांच पन्ना से अपने खाते से नगदी निकालकर सेन्ट्रल बैंक जा रहे फरियादी की मोटरसाइकिल की डिग्गी से ₹2,24,000/- नगदी चोरी की घटना को दिया गया था अन्जाम।

आरोपियों द्वारा पन्ना जिले मे कोतवाली एवं पवई थाना क्षेत्र मे हुई बैग लिफ्टिंग घटना सहित रीवा सीधी दमोह मे हुई बैग चोरी की घटनाओं का किया गया खुलासा।

आरोपियो के कब्जे से 30 हजार रुपये नगदी एंव घटना मे प्रयुक्त 02 मोटर सायकिल की गई जप्त।

दिनांक : 30 जुलाई 2026
स्थान : पन्ना, मध्यप्रदेश
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वन्दना सिंह चौहान तथा एस.डी.ओ.पी. पन्ना एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल पन्ना की संयुक्त टीम ने बैंक से बड़ी राशि निकालने वाले लोगों की रैकी कर उनका पीछा करते हुए नगदी चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के दो शातिर एवं कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। आरोपियों को साइबर सेल की तकनीकी सहायता, सीसीटीवी फुटेज के सूक्ष्म विश्लेषण, मुखबिर तंत्र एवं लगातार की गई पतारसी के आधार पर व्योहारी जिला शहडोल से गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण- दिनांक 19 मई 2026 को फरियादी रामसिपाही पटेल निवासी मोहनपुरवा द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मेन ब्रांच पन्ना से अपने खाते से ₹2,24,000/- नगद निकाले थे। उक्त राशि को रूमाल में लपेटकर अपनी मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखकर लॉक किया तथा सेंट्रल बैंक के सामने कटरा मोहल्ला स्थित दुकान के बाहर वाहन खड़ा कर बैंक संबंधी कार्य हेतु अंदर चले गए। कुछ समय पश्चात वापस लौटने पर मोटरसाइकिल की डिग्गी खुली मिली तथा उसमें रखी नगदी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की जा चुकी थी।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पन्ना में धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

WhatsApp Image 2026 07 30 at 18.00.45 1
विशेष टीम का गठन एवं तकनीकी विवेचना
घटना की गंभीरता एवं वारदात के पेशेवर तरीके को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा तत्काल विशेष टीम का गठन किया गया। विवेचना के दौरान थाना कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घटना स्थल एवं उसके आसपास के क्षेत्र का बार-बार निरीक्षण किया तथा बैंक, दुकानों, मुख्य मार्गों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों का सूक्ष्म परीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा 500 से अधिक फोटो एवं वीडियो फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की पहचान कर उनके फोटो एवं वीडियो आसपास के जिलों सहित विभिन्न पुलिस इकाइयों के साथ साझा किए गए। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों, डिजिटल इनपुट, संदिग्धों की गतिविधियों, पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से लगातार जानकारी एकत्रित की जाती रही।
लगातार कई दिनों तक की गई मेहनत, तकनीकी विश्लेषण, फील्ड वर्क एवं मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने व्योहारी जिला शहडोल में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार आरोपी-
1. जित्तू सिंह कंजर उर्फ जीतेन्द्र, पिता जगदीश सिंह कंजर, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम चुवाही थाना मझौली जिला सीधी (म.प्र.), हाल निवासी कुरियान टोला, थाना व्योहारी जिला शहडोल।
2. लिदहा उर्फ अरुण सिंह कंजर, पिता मानसिंह कंजर, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम चुवाही थाना मझौली जिला सीधी (म.प्र.), हाल निवासी वार्ड क्रमांक-03, वनसुकली चौराहा, थाना व्योहारी जिला शहडोल।
पूछताछ में हुए महत्वपूर्ण खुलासे-
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे 02 अन्य साथियों के साथ मिलकर बैंक परिसर एवं आसपास रैकी कर ऐसे लोगों को चिन्हित करते थे जो बैंक से बड़ी राशि निकालकर बाहर निकलते थे। इसके बाद उनका पीछा करते हुए मौका मिलने पर वाहन की डिग्गी अथवा फरियादी के आसपास से नगदी से भरा बैग चोरी कर फरार हो जाते थे। आरोपियों ने पन्ना जिले में पवई के अपराध क्रमांक 266/25, अप. क्रमांक 531/26 थाना कोतवाली पन्ना के अतिरिक्त दमोह जिले मे अप. क्रमांक 211/25 थाना हटा एवं रीवा जिले में अप. क्रमांक 113/26, 121/26 थाना वैकुण्ठपुर में भी इसी प्रकार की वारदातें करना स्वीकार किया है। मामले मे 02 अन्य आरोपी फरार है जिनकी तलाश जारी है। उनके आपराधिक रिकॉर्ड एवं अन्य लंबित मामलों की जानकारी संबंधित जिलों से प्राप्त की जा रही है।

जप्त सामग्री- आरोपियो के कब्जे से पुलिस टीम द्वारा 30 हजार रुपये नगदी एवं घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाकिल क्रमांक MP53ML7360 एवं ग्लैमर
मोटर क्रमांक MP18 ZJ 0684 कुल कीमती करीबन 02 लाख रुपये की जप्त की गई है।
सराहनीय योगदान- उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी. रोहित मिश्रा, प्र.आर. मनीष कश्यप, जीतेन्द्र मिश्रा, आर. अभिषेक यादव, निश्चल सिंह, रामगोपाल शुक्ला एवं सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा ।

( पन्ना से अमन कुमार की रिपोर्ट )

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Arrest News Bank Crime Bank Customers Bank Robbery Bank Theft Breaking News Cash Theft Crime Alert Crime News Criminal Gang Hindi News India News Interstate Gang Latest News Madhya Pradesh Police MP Police Panna Crime News Panna News Panna Police Police Action Police Investigation Police Operation Police Success Theft Case Today Crime News
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 07 30 at 18.47.13

लगातार बारिश के बीच कलेक्टर बी.एस. उइके का एक्शन, वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

July 30, 2026
WhatsApp Image 2026 07 30 at 18.34.33

ढीमरखेडा पुलिस द्वारा हत्या के आरोपियों को 48 घंटे के अदंर गिरफतार कर भेजा जेल

July 30, 2026
WhatsApp Image 2026 07 30 at 17.45.17

छिंदवाड़ा महिला थाना द्वारा “विश्व मानव तस्करी/दुरव्यापार विरोधी दिवस” पर जागरूकता अभियान

July 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,267
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026838
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026763
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026618
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 07 30 at 18.47.13 देश

लगातार बारिश के बीच कलेक्टर बी.एस. उइके का एक्शन, वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

By PolicewalaJuly 30, 202615

पंटोरा में जलभराव, अड़गड़ी नाला के निर्माणाधीन पुल और तौरेंगा आदिवासी बालक आश्रम…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 07 30 at 18.34.33

ढीमरखेडा पुलिस द्वारा हत्या के आरोपियों को 48 घंटे के अदंर गिरफतार कर भेजा जेल

July 30, 2026
WhatsApp Image 2026 07 30 at 18.00.45

पन्ना पुलिस की बड़ी सफलता: बैंकों में रैकी कर बड़ी राशि निकालने वाले लोगों का पीछा कर नगदी चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 02 कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

July 30, 2026
WhatsApp Image 2026 07 30 at 17.45.17

छिंदवाड़ा महिला थाना द्वारा “विश्व मानव तस्करी/दुरव्यापार विरोधी दिवस” पर जागरूकता अभियान

July 30, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 07 30 at 18.47.13

लगातार बारिश के बीच कलेक्टर बी.एस. उइके का एक्शन, वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

July 30, 2026
WhatsApp Image 2026 07 30 at 18.34.33

ढीमरखेडा पुलिस द्वारा हत्या के आरोपियों को 48 घंटे के अदंर गिरफतार कर भेजा जेल

July 30, 2026
Visitors
1785416
This Month : 56356
This Year : 357333
Total Users : 1359653
Views Today : 2883
Total views : 5866898
Who's Online : 11
Server Time : 2026-07-30
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.