➡️*बहोरीबंद तहसील की ग्राम पंचायत राखी में राजस्व विभाग की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों का कराया गया पालन*

कटनी/बहोरीबंद

कटनी । बहोरीबंद तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत राखी में न्यायालय की आदेश के पालन में राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, इस दौरान 60 आरे
लगभग 7 लाख रुपए कीमत की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलाबाई पति राम मिलन बसोर ग्राम राखी की 60आरे भूमि पर अतिक्रमण किए जाने का मामला न्यायालय में विचाराधीन था।
न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग की टीम ग्राम राखी पहुंची और नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की ।

कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक रवि शंकर मिश्रा, पटवारी प्रमोद सोनी, पटवारी काजल ठाकुर, पटवारी आकांक्षा शुक्ला ,पटवारी अरविंद तिवारी, कोटवार सलैया,कुआं, राखी, तिगमा, पिपरिया किरहाई, बम्होरी, पथराड़ी पिपरिया , पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक की मौजूदगी में भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सरकारी एवं संबंधित भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के बीच प्रशासन की कार्रवाई को लेकर चर्चा बनी हुई है।

इस कार्रवाई से एक बार फिर स्पष्ट संदेश गया कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना और भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है ।

✍️*पुलिस वाला न्यूज़ कट्टी से संभाग ब्यूरो पारस गुप्ता की रिपोर्ट*

Leave A Reply

Exit mobile version