रायपुर
“पुलिस को हर महीने ₹10 हजार देते हैं, गाड़ी क्यों नहीं लाएंगे?” — पहचान नहीं बताने की शर्त पर बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के दावे ने खड़े किए सवाल।
रायपुर के देवपुरी-अमलीडीह मार्ग पर नो-एंट्री के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही की तस्वीरें सामने आई हैं। अलग-अलग दिनों में भारी वाहनों को इस मार्ग पर देखा गया, जिनमें कुछ वाहनों के नंबर भी कैमरे में कैद हुए हैं।
इसी बीच पहचान सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर एक बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर ने दावा किया कि “पुलिस को हर महीने ₹10 हजार देते हैं, गाड़ी क्यों नहीं लाएंगे?” इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इसकी सच्चाई जांच का विषय है।
पुलिसवाला न्यूज़ पुलिस विभाग पर बिना प्रमाण कोई उंगली नहीं उठा रहा है। यह भी एक वास्तविकता है कि पुलिसकर्मी किसी व्यक्ति से सामान्य बातचीत कर लें तो भी कई बार उसे रिश्वत से जोड़कर देखने की मानसिकता सामने आती है। पुलिस के प्रति बनी इस नकारात्मक धारणा के कारण हर आरोप को सच मान लेना भी उचित नहीं है।
लेकिन सवाल यह भी है कि यदि कोई वाहन वास्तव में नो-एंट्री का उल्लंघन कर रहा है, तो उसके पीछे कारण क्या है? कहीं ऐसा तो नहीं कि नियम तोड़ने वाले वाहन चालक अपनी गलती छिपाने के लिए पुलिस पर ही आरोप लगा रहे हों?
कहावत है—“चोरी और सीना जोरी।” अगर वाहन चालक नियम तोड़ रहे हैं और कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, तो इसकी भी जांच होनी चाहिए। और यदि लगाए गए आरोपों में जरा भी सच्चाई है, तो वह भी सामने आनी चाहिए।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है—नो-एंट्री के बावजूद भारी वाहन आखिर कैसे और किसकी अनुमति से प्रवेश कर रहे हैं?
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
- रायपुर: पेपर कटर से वार कर युवक की हत्या, चंद घंटों में पकड़ा गया अपचारी बालक।
- मंडला की बेटी विभूति जैन ने जीता ‘प्राइड ऑफ़ तेलंगाना अवॉर्ड 2026
- सेवा संकल्प अभियान के तहत उप-जेल नागौद में स्वास्थ्य शिविर आयोजितराज्यमंत्री ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
- न्यायालय परिसर से मोटरसाइकिल चोरी की 02 घटनाओं का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा
- नीमच अंचल के सबसे बड़े गरबा महोत्सव डायमंड रोटरी डांडिया का आज से होगा भव्य आगाज ।
- सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी राजू नायक का चिरमिरी में 35 से अधिक स्थानों पर मना जन्म दिवस , उमड़ा जनसैलाब
- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला चिकित्सालय चिरमिरी से निकाली गई विशाल जागरूकता रैली, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का दिया संदेश





![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)

