श्रीमान पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा अवैध शराब के भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा में अवैध शराब बिक्री एवं निर्माण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब जप्त करने में सफलता प्राप्त की है । निवार पुलिस द्वारा आज दिनांक 13/09/2026 को ग्राम बिचपुरा शाहपुर लाल पुर क्षेत्र में अवैध शराब का व्यापार करने वाले व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश दी गई। जिसके फलस्वरूप नरेंद्र लूनिया पिता नेतराम /छोटे लाल लूनिया 24 साल निवासी बिचपुरा चौकी निवार के घर किनारे ठिकानों पर दबिश देने पर आरोपी से कुल 15लीटर कच्ची महुआ शराब अनुमानित कीमत 6000 रुपए की जप्त की गयी एवं भारी मात्रा में महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत कार्यवाही की गई। क्षेत्रीय लोगों को नशा से दूर रहने एवं मादक पदार्थ का व्यापार करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।
विशेष भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही चौकी प्रभारी निवारअंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई जिसमें सहायक उप निरीक्षक राजेश कोरी कमलेश्वर शुक्ला प्रधान आरक्षक अंकित दुबे संतोष प्रजापति आरक्षक बकील यादव अरविंद कुशवाहा एवं अन्य स्टॉप की भूमिका रही।
पुलिस वाला न्यूज कटनी से नवीन पांडे की रिपोर्ट
