जननी एक्सप्रेस का टोटा
निर्धारित लोकेशन में नही रहती गाड़ी
उदयपुर-बीजाडांडी समुदायिक स्वास्थ केंद्र एव अन्य प्राथमिक स्वास्थ केन्द्रो में इस समय जननी गाडी का टोटा बना हुआ है ऐसा नही है की यहाँ पर जननी गाड़िया नही है बीजाडांडी के अंतर्गत 3 जननी गाड़िया है जिसमे से सिर्फ 1 गाड़ी बीजाडांडी समुदायिक स्वास्थ केंद्र में उपलब्ध रहती है बाकि की 2 गाडियो का कोई ढिकाना नही रहता जबकि इन गाडियो का केंद्र उदयपुर में 1 एव बीजाडांडी लोकेशन में 2 गाडियो की तैनाती की गई जबकि यहाँ पर मात्र 1 गाड़िया ही उपलब्ध रहती है।जिसकी शिकायत भी स्वास्थ विभाग के अधिकारियो एव कर्मचारियों को सम्बंधित विभाग को की गई है लेकिन स्थिति जस की तस है यहाँ पर गर्भवती महिलाओ को लाने ले जाने में दिक्कते हो रही है कई बार तो लोग पर्शनल गाडियो में गर्भवती महिलाओ को लाना ले जाना करना पड़ता है ।
मण्डला के निवासी है चालक
वहीँ लोगो से मिली जानकारी अनुसार जननी गाडियो के चालक मण्डला के रहने वाले है ज्यादार ये लोग लोकेशन से बाहर ही रहते है और कॉल करने पर बोल दिया जाता है की पेसेंट को लेने आय हुये है जिसमे जननी एक्सप्रेस के डी एम एव चालक की साठ गाठ से इन लोगो को छूट दी जाती है।लोकल चलाक न रहने एव डी एम की लापरवाही से ये स्थिति निर्मित हुई है।42 पंचायतो के लिये 3 गाड़िया भी कम पड़ती है पर अभी तो 1 ही गाडी लोकेशन पर नजर आती है जिस कारण से लोगो को दिक्कत का समाना करना पड रहा है।वहीँ स्वास्थ विभाग के अधिकारी भी इस सवाल पर पल्ला झाड़ते नजर आते है की ये लोग हमारे अंडर में काम नही करते है इन लोगो का विभाग अलग है हम इसमें कुछ नही कर सकते है इसके लिये हमने इनके अधिकारियो को सूचित कर दिया है।
