Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
6129623f 7c6d 4f98 b53f 78322b9f6682

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का हुआ मंडला आगमन, गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत…

July 16, 2026
WhatsApp Image 2026 07 16 at 16.22.49

सरकंडा में प्रोफेशनल चोरी: निर्माण का फायदा उठाकर दुकान साफ, चोर सीसीटीवी भी साथ ले गए

July 16, 2026
WhatsApp Image 2026 07 16 at 12.13.43

पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा ने पदोन्नत अधिकारियों का किया सम्मान

July 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का हुआ मंडला आगमन, गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत…
  • सरकंडा में प्रोफेशनल चोरी: निर्माण का फायदा उठाकर दुकान साफ, चोर सीसीटीवी भी साथ ले गए
  • पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा ने पदोन्नत अधिकारियों का किया सम्मान
  • रायपुर रीवां स्कूल के व्याख्याता डॉ. बेद लाल साहू “श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान” से सम्मानित
  • पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा ने पदोन्नत अधिकारियों का किया सम्मान
  • पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा ने पदोन्नत अधिकारियों का किया सम्मान
  • पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा ने पदोन्नत अधिकारियों का किया सम्मान
  • पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा ने पदोन्नत अधिकारियों का किया सम्मान
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - नशे से दूरी है जरूरी 2.0″ अभियान के तहत कुठला पुलिस ने वाहन रैली एवं जागरुकता अभियान चलाकर सैकड़ों नागरिकों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्
Policewala

नशे से दूरी है जरूरी 2.0″ अभियान के तहत कुठला पुलिस ने वाहन रैली एवं जागरुकता अभियान चलाकर सैकड़ों नागरिकों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्

PolicewalaBy PolicewalaJuly 15, 2026No Comments9 Views
aaea72bb 7c76 4a9a 8eee 7f2acf30e240

पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत व्यापक रूप से दिनांक 15/07/2026 से 30/07/2026 तक अभियान चलाकर जागरुक करने निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशो के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के द्वारा वाहन रैली का आयोजन किया गया तथा पुरैनी तिराहा एवं गल्ला मण्डी पहरुआ में कार्यक्रम कर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित किया गया है ।
कार्यक्रम में अभियान के तहत थाना प्रभारी कुठला के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों की सहभागिता से जागरूकता वाहन रैली निकाली गई। रैली थाना परिसर से प्रारम्भ होकर क्षेत्र के प्रमुख मार्ग पुरैनी तिराहा, पन्ना मोड़, पहरुआ गल्ला मण्डी, इन्द्रानगर तिराहा होकर गुजरी। इस दौरान “नशे से दूरी है जरूरी”, “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “स्वस्थ युवा – सशक्त भारत” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया।
रैली के दौरान पुलिस टीम द्वारा नागरिकों को शराब, गांजा, स्मैक, ब्राउन शुगर, नशीली दवाइयों, तम्बाकू एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार की खुशियों, आर्थिक स्थिति एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाता है। नशे की लत के कारण अनेक युवा अपराध, दुर्घटनाओं एवं असामाजिक गतिविधियों की ओर अग्रसर हो जाते हैं, जिससे उनका भविष्य प्रभावित होता है । कार्यक्रम के दौरान लोगो को अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने की समझाइश दी गई।
अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए, पोस्टर एवं बैनर प्रदर्शित किए गए तथा लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। साथ ही उपस्थित युवाओं एवं नागरिकों को “नशे से दूरी है जरूरी” का संकल्प दिलाया जाकर नशा न करने की सपथ दिलाई गई गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खेलकूद, शिक्षा, योग एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया ने कहा कि नशे के विरुद्ध यह अभियान केवल पुलिस का नहीं बल्कि पूरे समाज का अभियान है। समाज, परिवार, शैक्षणिक संस्थानों एवं नागरिकों के सहयोग से ही नशामुक्त वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। साथ ही पुलिस का संदेश है कि अंत में थाना प्रभारी ने उपस्थित सभी नागरिकों से अपील की कि “नशा जीवन को अंधकार की ओर ले जाता है, जबकि जागरूकता और संयम उज्ज्वल भविष्य की पहचान है। आइए, नशे को ना कहें और स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध समाज के निर्माण में सहभागी बनें
जितेंद्र मिश्रा कटनी

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

6129623f 7c6d 4f98 b53f 78322b9f6682

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का हुआ मंडला आगमन, गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत…

July 16, 2026
f0387dd8 1d75 47cc a73c 93e67f001b2b

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने पदोन्नत अधिकारियों का किया सम्मान

July 15, 2026
WhatsApp Image 2026 07 15 at 19.52.16

कटनी पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान का शुभारंभ

July 15, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,263
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026834
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026759
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026614
Don't Miss
6129623f 7c6d 4f98 b53f 78322b9f6682 Policewala

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का हुआ मंडला आगमन, गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत…

By PolicewalaJuly 16, 20262

मंडला। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम मंडला आगमन हुआ।…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 07 16 at 16.22.49

सरकंडा में प्रोफेशनल चोरी: निर्माण का फायदा उठाकर दुकान साफ, चोर सीसीटीवी भी साथ ले गए

July 16, 2026
WhatsApp Image 2026 07 16 at 12.13.43

पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा ने पदोन्नत अधिकारियों का किया सम्मान

July 16, 2026
WhatsApp Image 2026 07 16 at 11.47.34

रायपुर रीवां स्कूल के व्याख्याता डॉ. बेद लाल साहू “श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान” से सम्मानित

July 16, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
6129623f 7c6d 4f98 b53f 78322b9f6682

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का हुआ मंडला आगमन, गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत…

July 16, 2026
WhatsApp Image 2026 07 16 at 16.22.49

सरकंडा में प्रोफेशनल चोरी: निर्माण का फायदा उठाकर दुकान साफ, चोर सीसीटीवी भी साथ ले गए

July 16, 2026
Visitors
1757561
This Month : 28501
This Year : 329478
Total Users : 1331798
Views Today : 2806
Total views : 5807776
Who's Online : 9
Server Time : 2026-07-16
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.