Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot

शासकीय आईटीआई सतना में 24 सितंबर को कैंपस ड्राइव

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.25.30

अवैध भरमार बंदूक बनाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.22.12

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 145 आवेदकों की समस्यायें

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • शासकीय आईटीआई सतना में 24 सितंबर को कैंपस ड्राइव
  • अवैध भरमार बंदूक बनाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
  • जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 145 आवेदकों की समस्यायें
  •  परमेश्वर ताल पर जल विहार के लिए तैयार श्री लक्ष्मण जी मंदिर छोटे भाई से मिलने आएंगे भगवान रघुनाथ
  • त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व मे सर्व सेन समाज ने व्यापम के विरुद्ध पूरे प्रदेश में खोला मोर्चा (बिलासपुर में सर्व सेन समाज के सैकड़ों लोग
  • पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई: 126 शिकायतें, जमीन पैसों के लेन-देन के मामले ज्यादा
  • स्व-सहायता समूह और रसोइया बहनों ने बुलंद की आवाज, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला पंचायत पहुंचा ज्ञापन
  • छिंदवाड़ा महिला थाना _जागरूकता उमंग कार्यक्रम एक्सीलेंस स्कूल में सपन्न
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - नर्मदा-विंध्य रेल कॉरिडोर को लेकर बढ़ी पहल, विधायक ओमकार मरकाम ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
क्षेत्रीय खबर

नर्मदा-विंध्य रेल कॉरिडोर को लेकर बढ़ी पहल, विधायक ओमकार मरकाम ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

PolicewalaBy PolicewalaSeptember 22, 2026No Comments56 Views
WhatsApp Image 2026 09 22 at 17.41.38

डिंडौरी मध्यप्रदेश

रिपोर्ट अखिलेश झारिया

 

 

पेंड्रारोड-अमरकंटक-डिंडौरी-मंडला-घंसौर-लखनादौन-गोटेगांव नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे की शीघ्र स्वीकृति की मांग

 

डिंडौरी/भोपाल।  मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रस्तावित नर्मदा-विंध्य रेल कॉरिडोर को लेकर एक बार फिर पहल तेज हुई है। डिंडौरी विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री  ओमकार सिंह मरकाम  ने केंद्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव  को पत्र लिखकर पेंड्रारोड-अमरकंटक-डिंडौरी-मंडला-घंसौर-लखनादौन-गोटेगांव (श्रीधाम) तक प्रस्तावित नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS)  को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 17.41.44

विधायक मरकाम ने 22 सितंबर को रेल मंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि यह बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों को जोड़ने के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। प्रस्तावित रेल मार्ग से अमरकंटक, डिंडौरी, मंडला, घंसौर, लखनादौन और गोटेगांव जैसे क्षेत्रों को रेल संपर्क मिलने के साथ सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है।

 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से मिल चुका सकारात्मक संकेत

 

पत्र में विधायक मरकाम ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के 9 जुलाई 2026 के पत्र  का भी उल्लेख किया है। उनके अनुसार रेलवे ने इस प्रस्ताव को उपयोगी एवं महत्वपूर्ण मानते हुए आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित परिचालन विभाग को अग्रसारित किए जाने की जानकारी दी है। इसी आधार पर विधायक ने रेल मंत्रालय से फाइनल लोकेशन सर्वे को स्वीकृति देकर परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

 

नितिन सोलंकी के प्रयासों के बाद विधायक ने उठाया मुद्दा

 

इस प्रस्तावित रेल कॉरिडोर को लेकर रेल एक्टिविस्ट नितिन सोलंकी लंबे समय से प्रयासरत बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सोलंकी ने इस रेल मार्ग की आवश्यकता और इससे क्षेत्र को होने वाले संभावित लाभों को लेकर विधायक ओमकार सिंह मरकाम से चर्चा की थी। इसके बाद विधायक ने मामले को रेल मंत्रालय के समक्ष उठाते हुए केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजा।

 

दो राज्यों के आदिवासी अंचलों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रेल मार्ग

 

प्रस्तावित रेल लाइन पेंड्रारोड से अमरकंटक होते हुए डिंडौरी, मंडला, घंसौर, लखनादौन और गोटेगांव (श्रीधाम) तक प्रस्तावित है। यदि परियोजना आगे बढ़ती है तो इससे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच रेल संपर्क का एक नया मार्ग विकसित हो सकता है। विशेष रूप से वर्तमान में सीधे रेल संपर्क से वंचित डिंडौरी और आसपास के आदिवासी अंचलों के लिए यह परियोजना महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

अमरकंटक सहित नर्मदा-विंध्य क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से बेहतर तरीके से जोड़ने की संभावना भी इस परियोजना से जुड़ी है। वहीं स्थानीय लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापारिक केंद्रों तक आवागमन आसान होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

अब फाइनल लोकेशन सर्वे की स्वीकृति पर नजर

 

विधायक मरकाम ने रेल मंत्री से परियोजना के  फाइनल लोकेशन सर्वे की शीघ्र स्वीकृति  देने और आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार के सकारात्मक हस्तक्षेप से आदिवासी अंचल के लाखों नागरिकों की वर्षों पुरानी रेल संपर्क की आकांक्षा को नई दिशा मिल सकेगी।

 

फिलहाल इस पहल के बाद क्षेत्रवासियों की नजर रेल मंत्रालय के अगले निर्णय पर टिकी है। फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी मिलती है तो प्रस्तावित नर्मदा-विंध्य रेल कॉरिडोर को आगे बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया होगी।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

शासकीय आईटीआई सतना में 24 सितंबर को कैंपस ड्राइव

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.25.30

अवैध भरमार बंदूक बनाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.22.12

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 145 आवेदकों की समस्यायें

September 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,281
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026887
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026785
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026745
Don't Miss

शासकीय आईटीआई सतना में 24 सितंबर को कैंपस ड्राइव

By PolicewalaSeptember 22, 20260

सतना मध्य प्रदेश शासकीय आईटीआई सतना में 24 सितंबर को कैंपस ड्राइव सतना 22 सितम्बर…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.25.30

अवैध भरमार बंदूक बनाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.22.12

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 145 आवेदकों की समस्यायें

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 18.57.56

 परमेश्वर ताल पर जल विहार के लिए तैयार श्री लक्ष्मण जी मंदिर छोटे भाई से मिलने आएंगे भगवान रघुनाथ

September 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks

शासकीय आईटीआई सतना में 24 सितंबर को कैंपस ड्राइव

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.25.30

अवैध भरमार बंदूक बनाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

September 22, 2026
Visitors
1898983
This Month : 44358
This Year : 470900
Total Users : 1473220
Views Today : 4125
Total views : 6135367
Who's Online : 20
Server Time : 2026-09-22
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.