डबरा, ग्वालियर।

आज नगर बिलौआ में चौरसिया नवयुवक मण्डल बिलौआ द्वारा चौरसिया दिवस (नागपंचमी) का महापर्व बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया, जिसमें सर्व प्रथम चौरसिया समाज के आराध्य भगवान नागदेव का जल अभिषेक एवं मां आशामानी माता का पूजन किया गया। इसके बाद समस्त चौरसिया स्वजातीय बंधुओ द्वारा धूमधाम से चल समारोह (कलश यात्रा) पूरे नगर में निकाली गईं जिसमे समाज के सैकड़ों बड़े बुजुर्ग गण एवं माताओं-बहनों ने इस महापर्व में भाग लिया साथ ही 101 कलश चौरसिया समाज की बच्चियों, माताओं और बहनों के द्वारा अपने सिर पर रख कर पूरे नगर में कलश यात्रा निकाली गई साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं एवं बुजुर्ग गणों के सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यकम के सभापति धनीराम चौरसिया एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष विजय लक्ष्मी शिवराम चौरसिया को बनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर (रामू भैया), डबरा विधायक सुरेश राजे, विशिष्ट अतिथि बिलौआ तहसीलदार डॉ. रमाशंकर सिंह, बिलौआ थाना प्रभारी ईला टंडन, टेकनपुर कनिष्ठ यंत्री के.सी. यादव को बनाया गया।

इस कार्यक्रम में समाज के 180 बुजुर्ग गण का सम्मान नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद सुनील चौरसिया के द्वारा अंगवस्त्र स्वाफी दे कर किया गया एवं कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया उनको प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित नगर परिषद बिलौआ की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी शिवराम चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद सुनील चौरसिया, पार्षद पूजा कमलेश चौरसिया, पूर्व पार्षद गोविंदराम चौरसिया, पार्षद रविन्द्र चौरसिया, पार्षद रेखा कल्लू चौरसिया एवं चौरसिया समाज के अध्यक्ष हरिओम चौरसिया एवं उनकी समस्त कार्यकारणी, चौरसिया समाज शिक्षा समिति अध्यक्ष देवेंद्र चौरसिया एवं उनकी समस्त कार्यकारणी, ग्वालियर बरई एवं अन्य जिलों के चौरसिया समाज के अध्यक्ष, रामप्रकाश चौरसिया जनपद सदस्य बरई, पूर्व पार्षद बाबूलाल चौरसिया नगर निगम ग्वालियर, सम्पूर्ण चौरसिया समाज उपस्थित रही।

रिपोर्ट – कल्याण सिंह दोहरे

Comments are closed.

Exit mobile version