जल संचय अभियान के तहत कोशिश सेवा समिति की पहल, ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता

 

कोतमा कॉलरी, अनूपपुर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में संचालित जल संचय अभियान के अंतर्गत विकासखंड अनूपपुर की नवांकुर संस्था कोशिश सेवा समिति कोतमा कॉलरी द्वारा ग्राम पंचायत हरद के छलका टोला स्थित नगराडी नदी में बोरी बंधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्य में ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों ने जनसहयोग के माध्यम से सहभागिता निभाई।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का संरक्षण, भूजल स्तर में वृद्धि तथा नदी के बहते पानी को रोककर उसका अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना रहा। बोरी बंधान के माध्यम से पानी को रोकने का प्रयास किया गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जल संरक्षण और भूजल संवर्धन को बढ़ावा मिल सके।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि जल संचय केवल सरकारी या संस्थागत अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। समय रहते पानी का संरक्षण करना भविष्य में जल संकट से बचने का महत्वपूर्ण उपाय है।

 

नवांकुर संस्था कोशिश सेवा समिति ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने गांव के जल स्रोतों को सुरक्षित रखने तथा जल संरक्षण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं।

 

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

 

इस अवसर पर ग्राम पंचायत हरद के सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, नवांकुर संस्था के सचिव जितेंद्र रजक, अमीन अहमद, परामर्शदाता मुस्कान केवट, सखी राजकुमारी, स्नेहा सिंह, केशव सिंह, अंजलि जायसवाल, रामकरण कोल, बबलू सिंह, मिथिलेश कोल, रिंकू कोल, गणेश, सहदेव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

संस्था का संदेश — जल है तो कल है, जल बचाएं और भविष्य सुरक्षित बनाएं।

 

रिपोर्टर — दिनेश केवट अनूपपुर, मध्यप्रदेश

Leave A Reply

Exit mobile version