नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, कांकेर में भारी मात्रा में हथियार व सामग्री बरामद
कांकेर। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.), बीएसएफ भानुप्रतापपुर के डीआईजी श्री दीपक तिवारी, कांकेर पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा और 94वीं वाहिनी बीएसएफ बांदे के सेनानी श्री रविन्द्र सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस, बीएसएफ एवं बीडीएस की संयुक्त टीम को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।
थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के ग्राम आमाटोला के जंगल-पहाड़ी इलाके में चलाए जा रहे सघन सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक नक्सल डम्प को ढूंढ निकाला। टीम कंमाडर एसी योगेश कुमार और इंस्पेक्टर सुमन कंथोसू (94वीं वाहिनी बीएसएफ) के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने इस डम्प से 4 नग भारमार बंदूक, 2 वायरलेस सेट, 1 रेडियो, नक्सल वर्दी, पोच, चार्जर, बैटरी और भारी मात्रा में नक्सल साहित्य सहित अन्य सामग्री बरामद की है।
क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए यह संयुक्त सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़







