धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: अंतर्राज्यीय ‘धार गैंग’ का पर्दाफाश, आकाशगंगा कॉलोनी में हुई सिलसिलेवार चोरी का आरोपी गिरफ्तार
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर स्थित आकाशगंगा कॉलोनी में पिछले दिनों हुई सिलसिलेवार चोरियों की गुत्थी को सुलझाते हुए धमतरी पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के धार जिले से एक सक्रिय आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सेंधमारी कर रहा था।
मामले का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 7 और 8 फरवरी की दरमियानी रात आकाशगंगा कॉलोनी के फेज-1 और फेज-2 में चोरों ने चार बंद मकानों को निशाना बनाया था। शातिर चोरों ने सूने मकानों के ताले तोड़कर लगभग 1,28,200 रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी थी। इस संबंध में सिटी कोतवाली धमतरी में चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे।
पुलिस टीम ने जब तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो पता चला कि यह गिरोह न केवल धमतरी, बल्कि कोरबा और अंबिकापुर में भी सक्रिय था। जांच में यह रोचक तथ्य सामने आया कि गिरोह के सदस्य पकड़े जाने से बचने के लिए मोबाइल फोन का न्यूनतम उपयोग करते थे और आपस में बातचीत के लिए इंस्टाग्राम चैट का सहारा लेते थे। ‘ऑल इंडिया पुलिस ग्रुप’ के माध्यम से आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के धार जिले के टाटा थाना क्षेत्र के शातिर अपराधियों के रूप में हुई।
धमतरी पुलिस की विशेष टीम ने धार में नौ दिनों तक भेष बदलकर निगरानी रखी और अंततः आरोपी दिनेश बवानिया (पिता इंदु सिंह बवानिया, उम्र 28 वर्ष) को दबोच लिया। आरोपी के पास से चोरी में प्रयुक्त औजार और चोरी की गई सोने की अंगूठी बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गिरोह के अन्य तीन सदस्यों की पहचान भी हो चुकी है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें जल्द ही रवाना होंगी।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!
- महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उड़ीसा से यूपी तक फैले ₹4.5 करोड़ के गांजा तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड शामली से गिरफ्तार
- रायपुर न्यायालय परिसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 संदिग्ध गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान
- एक पिस्टल एवं तीन धारदार चाकू के साथ तीन आरोपी एवं एक विधि उल्लंघनकारी बालक धराये कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही
- दहेज के हम पक्के विरोधी : कुंवर हरिवंश सिंहधूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती
- आज 19 जून सिवनी जिले के घंसौर कृषि उपज मंडी प्रांगण में माननीय प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जयपाल सिंह चावड़ा जी के दिशा निर्देश से एवं भाजपा किसान मोर्चा
- रायपुर में पुलिस का विशेष अभियान: मुसाफिरों और संदिग्धों की सघन चेकिंग
- *अतरमरा में महिला मोर्चा का जनजागरण कार्यक्रम: “12 साल बेमिसाल” के साथ सेवा, सुशासन और महिला सशक्तिकरण का संदेश*







