धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु एसपी ने कसी कमर
धमतरी। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में लंबित एवं पुराने प्रकरणों के निराकरण के लिए धमतरी पुलिस ने एक विशेष पहल शुरू की है। पुलिस महानिदेशक के आदेशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्षों से लंबित खात्मा और खारजी प्रकरणों का विधिसम्मत परीक्षण कर उन्हें शीघ्र न्यायालय में प्रस्तुत करना है, ताकि न्यायिक प्रक्रिया को गति मिल सके और थानों का भार कम हो।
एसपी श्री परिहार ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मामलों के समयबद्ध निराकरण से पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और प्रभावशीलता आएगी। उन्होंने राजपत्रित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने को कहा। इस महत्वपूर्ण बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र कुमार पांडेय, सीएसपी श्री अभिषेक चतुर्वेदी, एसडीओपी कुरूद श्रीमती रागिनी मिश्रा, एसडीओपी नगरी श्री विपिन रंगारी, डीएसपी श्रीमती मोनिका मरावी, डीएसपी श्री भानु प्रताप चंद्राकर, डीएसपी सुश्री मीना साहू और डीपीओ श्री अजय सिंह सहित सभी थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। धमतरी पुलिस अब विशेष अभियान चलाकर इन पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने में जुट गई है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- करोड़ों के अस्पताल निर्माण पर उठे सवाल, बिना सूचना बोर्ड के चल रहा कार्य
- ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव
- शहपुरा मे जनगणना कार्य का संयुक्त निदेशक ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
- लालपुर में पुलिसिया दबंगई! ग्रामीणों का गला दबाते कैमरे में कैद हुए थाना प्रभारी, पत्रकारों से भी अभद्रता का आरोप
- नवागत पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी द्वारा आज पुलिस अधीक्षक सिवनी का कार्यभार ग्रहण किया गया।
- पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन: सुवेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री
- धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु एसपी ने कसी कमर
- जबलपुर के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत जैन ने दी विश्वस्तरीय कैंसर उपचार को नई दिशा..
