धमतरी। संबलपुर बायपास मार्ग के किनारे कल रात अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही धमतरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़े हादसे को होने से रोक लिया।
मामले की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अभिषेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में अर्जुनी थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मोर्चा संभाला और आग को आसपास फैलने से रोका।
बाद में फायर ब्रिगेड और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। पुलिस की इस सूझबूझ और मुस्तैदी के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का बड़ा नुकसान होने से टल गया। धमतरी पुलिस ने एक बार फिर ‘आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प’ के ध्येय को चरितार्थ किया है।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़







