धमतरी पुलिस की अनूठी पहल: ‘Sunday On Cycle’ रैली निकाल कर दिया सेहत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
धमतरी। भारत सरकार के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ और ‘खेलो इंडिया’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए धमतरी पुलिस ने आज एक शानदार और प्रेरणादायक पहल की है। रविवार सुबह पुलिस अधीक्षक (एसपी) सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में भव्य ‘Sunday On Cycle’ साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य, फिटनेस, ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
सुबह ठीक 7:00 बजे पुलिस लाइन रूद्री से शुरू हुई यह साइकिल रैली गंगरेल पहुंची और वहां से वापस लौटकर पुलिस लाइन में ही संपन्न हुई। इस आयोजन में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिजनों सहित लगभग 500 लोगों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। साइकिल चलाकर सभी ने समाज को संदेश दिया कि नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना और ईंधन बचाने व पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए साइकिल का अधिक से अधिक उपयोग करना आज के समय की बड़ी जरूरत है।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है। साइकिलिंग और नियमित व्यायाम न केवल शरीर को तंदुरुस्त रखते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी ऊर्जावान और सकारात्मक बनाते हैं। उन्होंने देश के माननीय प्रधानमंत्री जी के ईंधन बचत के संदेश को दोहराते हुए कहा कि साइकिल का उपयोग एक स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण कदम है।
इस गरिमामयी और ऊर्जावान आयोजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक श्री दीपक शर्मा सहित जिले के विभिन्न थानों के प्रभारी, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस परिवार के सदस्य शामिल हुए। धमतरी पुलिस ने संकल्प जताया है कि सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़े ऐसे जागरूकता अभियान भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
- मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
- सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस
- सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
- जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 123 आवेदकों की समस्यायें
- राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
- जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
