धमतरी: जुआ खेलते 5 गिरफ्तार, 2.75 लाख का माल बरामद

धमतरी। जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत अर्जुनी पुलिस ने ग्राम पोटियाडीह में दबिश देकर जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी समेत लाखों की संपत्ति जप्त की है।

मुख्य विवरण:

कार्यवाही का स्थान: ग्राम पोटियाडीह, पानी टंकी के पास।

गिरफ्तारी: पुलिस ने घेराबंदी कर ‘काट-पत्ती’ खेलते हुए 5 जुआरियों को पकड़ा। आरोपी दुर्ग, बालोद और भखारा क्षेत्र के निवासी हैं।

जप्त सामग्री: * नगद राशि: 30,200/- रुपये

05 मोबाइल और 02 मोटरसाइकिल।

कुल मशरुका: लगभग 2,75,200/- रुपये।

कानूनी कार्यवाही:

थाना अर्जुनी में आरोपियों के विरुद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध कार्यों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version