धमतरी। नवरात्रि गरबा, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, झांकी एवं रावण दहन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने धमतरी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने एकलव्य मैदान स्थित रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, पार्किंग व्यवस्था सुचारु रखने तथा सादे वर्दी में भी जवानों की तैनाती के निर्देश दिए।

 

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.सी. पटेल, डीएसपी श्री भानुप्रताप चंद्राकर, नगर निगम के उप आयुक्त श्री प्रवीण सार्वा, स्वास्थ्य अधिकारी श्री शशांक मिश्रा एवं सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश जगत सहित नगर निगम की टीम उपस्थित रही।

 

धमतरी पुलिस ने असामाजिक तत्वों, संदिग्ध गतिविधियों एवं चाकूबाजी करने वालों पर विशेष निगरानी रखने की बात कही है। पुलिस ने नागरिकों से धार्मिक आयोजनों में शांति एवं अनुशासन बनाए रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

 

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version